Hindi News

indianarrative

Indian Navy को ‘विंध्यागिरी’ के रूप में आज मिलेगा नया जंगी जहाज,राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी लॉन्च

Indian Navy को मिलने जा रहा है नया जंगी जहाज 'विंध्यागिरी'

आज Indian Navy के लिए बड़ा दिन है,क्योंकि भारतीय नौसेना को एक नई ताकत मिलने जा रही है। तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कोलकाता में नए जंगी जहाज ‘विंध्यागिरी’ को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च करेंगी।

यह जंगी जहाज नीलगिरी क्लास का फ्रिगेट है जो एक स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है। नीलगिरी क्लास फ्रिगेट्स को मझगांव डॉकयार्ड और गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स बना रहे हैं। इसके तहत 7 जंगी जहाज बन रहे हैं। जिनमें से पांच पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं। बाकी के 2025 तक भारतीय नौसेना(Indian Navy) को समर्पित कर दिए जाएंगे।

पहले लॉन्च किए गए फ्रिगेट्स के इस प्रकार नाम हैं- नीलगिरी, उदयगिरी, तारागिरी, हिमगिरी और दूनागिरी। अब विंध्यागिरी के रूप में छठा फ्रिगेट लॉन्च होने वाला है। सबसे बड़ी बात है कि इस युद्धपोत को Indian Navy ने ही डिजाइन किया है। इसका डिस्प्लेसमेंट 6670 टन है। जो करीब 488.10 फीट लंबा है। साथ ही इसका बीम 58.7 फीट है। इसमें दो मुख्य डीजल इंजन लगे हैं।इसके अलावा दो जनरल इलेक्ट्रिक इंजन भी लगे हैं। यह इलेक्ट्रिक-डीजल युद्धपोत है जिसकी अधिकतम गति 59 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

विंध्यागिरी में ब्रह्मोस मिसाइल भी तैनात किया गया है।इस युद्धपोत में जरूरत के मुताबिक दो हेलीकॉप्टर भी तैनात हो सकते हैं। इसमें एन्टी सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स भी लगे हुए हैं ,तो वहीं दूसरी ओर ऑटो मेलारा नौसैनिक गन से भी यह लैस है। जो दुश्मन के जहाज या हेलीकॉप्टर पर हमला कर उसे तबाह कर सकती है।

यह भी पढ़ें-युद्ध के लिए नया अजेय तैयार! 2030 में Indian Army के T-72 टैंकों की जगह लेंगे आधुनिक फ्यूचर रेडी कॉम्बेट व्हीकल