Hindi News

indianarrative

ISRO ने रचा एक और बड़ा इतिहास! Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग के साथ साथ बना डाला एक और नया रिकॉर्ड

बुधवार 23 अगस्त 2023 को भारत (ISRO) ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही ISRO के यूट्यूब चैनल ने दुनिया में सबसे ज्यादा लाइव देखा जाने वाला यूट्यूब चैनल बन गया है। इससे पहले लाइव में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल 6.3 के साथ टॉप पर था। लेकिन ISRO के यूट्यूब चैनल ने 6.6 मिलियन से भी ज्यादा लाइव यूजर्स के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सिर्फ चांद ही नहीं सोशल मीडिया पर भी तोड़ दिए रिकॉर्ड

चंद्रयान-3 को दक्षिणी ध्रुव पर उतारने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। इस रिकॉर्ड के लिए इसरो को भी खूब बधाई मिल रही है लेकिन इसरो ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। चंद्रयान-3 के लैंडिंग के बाद इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई। इस ट्वीट को अबतक 3 करोड़ 90 लाख लोगों ने देखा है। 2.5 लाख लोगों ने रिपोस्ट किया है और ट्वीट को अब तक 7.5 लाख रिएक्शन मिल चुके हैं। इसरो की ऑफिशियल हैंडल की ट्रैफिक अभूतपूर्व है। इससे पहले भी भारत ने मिशन मंगल की सफलता हासिल की थी लेकिन तब भी इस तरह का रिएक्शन नहीं देखा गया था। हालांकि एक पक्ष ये भी है कि तब ट्विटर का चलन आज के मुकाबले कम था।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: मिशन के सफलता पर आनंद महिंद्रा की अंग्रेजों को खरी-खरी,सुनकर आपका सीना हो जाएगा चौड़ा।

इसके अलावा इसरो (ISRO) के ऑफिशियल यू-टयूब चैनल पर लैंडिंग की लाइव वीडियों को अब तक 6.9 करोड़ लोगों ने देखा है। वीडियो पर लगभग 1 लाख लोगों ने कमेंट किया है। वहीं फेसबुक के जरिए 77 लाख लोग लैंडिंग के गवाह बने।

लैंडर को छोड़ चांद की सतह पर उतरा रोवर

इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि चंद्रयान 3 का रोवर लैंडर से उतरकर चांद की सतह पर चल रहा है। रोवर के चांद की सतह पर आगे बढ़ने को इसरो भारत का कदम बताता है लेकिन रोवर को चांद की सतह पर उतरने में इतना वक्त क्यों लगा? चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद पर शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंड किया। लेकिन रोवर को लैंडर से निकलने में घंटो लग गए। जानकारों के मुताबिक, विक्रम लैंडर नीचे उतरने के बाद वहां धूल के बैठने का इंतजार किया जा रहा था।