Hindi News

indianarrative

तिरंगामय हो उठा कश्मीर, हजारों-लाखों हाथों में राष्ट्रध्वज, बदलाव की आंधी में उड़ गया अलगाव

Har ghar Tiranga Abhiyan

जम्मू-कश्मीर से जब आर्टिकल 370हटा था तो कट्टरपंथियों ने जमकर हू-हल्ला मचाया। ऐसा लगा कि इनके पैरों तले जमीन खिसक गई हो। कश्मीरियों को जमकर इन कट्टरपंथियों और अलगाववादी नेताओं ने भड़काया। लेकिन, समय के साथ घाटी के लोगों को ये दिखने लगा कि सरकार ने ये फैसला उनके हित में लिया है। क्योंकि, आजाद के बाद शायद पहली बार घाटी में विकास की बयार बही है। केंद्र सरकार के इस फैसले का लोगों के दिलों में कितनी जगह है उसका अंदाजा इसी से लगा लें कि कश्मीर में अब हर घर में तिरंगा लहरा रहा है।

दरअसल, पीएम मोदी के 13से 15अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जम्मू कश्मीर के वादियों में हर ओर लहराता तिरंगा ये दिखा रहा है कि अब लोग नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अपनी मातृभूमि का तिरंगा थामे कश्मीर के लोग न सिर्फ देश भर में बदलाव का संदेश दिया है बल्कि कंट्टरपंथी मुसलमानों और पाकिस्तानी आतंकियों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है।

ऐसे में अब जम्मू-कश्मीर में 'हर घर तिरंगा' अभियान की गूंज सुनाई पड़ रही है। घरों पर तिरंगा आन-बान-शान के साथ फहर रहा है। लोग इस अभियान को लेकर उत्साहित हैं और देशभक्ति के रंग में डूब गए हैं। कुलगाम, अनंतनाग, सोपोर हर जगह तिरंगे के रंग में लोग सराबोर नजर आ रहे हैं। डल झील में नावों पर तिरंगा गर्व के साथ लहरा रहा है। तो कहीं तिरंगे के साथ रैली निकाली जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में तिरंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर इतना जोश, उत्साह एवं उमंग पहले कभी नहीं देखा गया। रात के समय तिरंगे से सराबोर डल लेक की यह तस्बीर देख दुनिया को रस्क होने लगा है। 

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में स्कूली छात्रों ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। इसके अलावा कालेजों में एनसीसी, एनएसएस, छात्र संगठन इस मुहिम में आगे आए हैं। कालेजों में एनसीसी, एनएसएस के विंग विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान बारे जागरूक करने व झंडे भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

हर घर तिरंगा अभियान

भारत 2022में आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने की तैयारियों में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। पीएम मोदी ने सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की बात कही। यह राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है। इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा  फहराने के लिए प्रेरित करना है।

क्या है आजादी का अमृत महोत्सव?

15अगस्त 2022को भारत की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12मार्च, 2021को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आजादी का अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया था, क्योंकि इसी दिन महात्मा गांधी  ने 'नमक सत्याग्रह' की शुरुआत की थी।

गौरतलब है, हर घर तिरंगा' अभियान की शनिवार से शुरुआत हो रही है। केंद्र सरकार ने अपने इस अभियान के तहत 20करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने की योजना बनाई है। इस अभियान में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। देश में हर तरफ तिरंगे को फहराने एवं घर पर उसे लगाने की होड़ मची हुई है।

  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यूं तो पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है,लेकिन जम्मू और कश्मीर में तो जिस तरह का प्रदर्शन तिरंगे को लेकर किया जा रहा है उससे पाकिस्तान के सीने पर सांप लोटना तय है। 

पुलवामा, त्राल, अनंतनाग हो या फिर श्रीनगर बच्चों से लेकर युवा-बुजुर्ग सभी ने तिरंगा रैलियां निकाल कर देश प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है।