Hindi News

indianarrative

Jabalpur में लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला Air India का विमान, 55 यात्री थे सवार- सभी सुरक्षित

लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला Air India का विमान

मध्य प्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया है। अलायंस एयर का विमान रनवे से जैसे ही लैंडिंग किया उसी दौरान वो फीसल गया। विमान में 55यात्री सवार थे। फिलहाल, सभी सुरक्षित हैं।  अलायंस एयर की फ्लाइट यात्रियों को लेकर दिल्ली से जबलपुर जा रही थी।

विमान जब लैंडिंग कर रहा था उसी दौरान फिसलकर रनवे से बाहर हो गया था। पायलटों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए बाद में विमान को रनवे पर लेकर आए। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) के अधिकारियों के मुताबिक अलायंस एयर की फ्लाइट में 55यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। DGCA ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा शनिवार दोपहर दिल्ली से जबलपुर आई अलायंस एयर की फ्लाइट संख्या E-9167के साथ हुआ। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान अनियंत्रित होकर रनवे से बाहर चला गया। विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। राहत की बात है कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।

फ्लाइट रनवे से उतरकर एयर स्ट्रिप के किनारे पड़े मुरम में धंस गई। इससे विमान के अगले हिस्से में लगे लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जैसे ही इसकी खबर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को लगी वो फौरन रनवे पर पहुंच गए और विमान में सवाल यात्रियों को ढांढस बंधाया। फ्लाइट ने दिल्ली में सुबह 11:30 बजे उड़ान भरी थी और जबलपुर में उसने 1:15 बजे लैंडिंग की। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट अफसरों ने एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी रनवे पर बुलवा लिया। इस घटना के चलते एयरपोर्ट पर चार-पांच घंटे ऑपरेशन निलंबित रहे।