Hindi News

indianarrative

भरे संसद में PM Modi ने जो कहा उसे सुनकर खुद कांग्रेसी बजाने लगे ताली, बोलें- प्रधानमंत्री का…

राज्यसभा के 72 सांसदों के रिटायरमेंट बोले प्रधानमंत्री Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली प्रधानमंत्री की लिस्ट में शामिल हैं। चाहे वो देश में संबोधन दे या फिर क्यों न दुनिया के किसी कोने में कुछ भी बोलों आज लोग उनकी बातों को गौर से सुनते हैं। दुनिया के बड़े से बड़े देश आज भारत से जुड़े हैं और लगभग हर क्षेत्र में मिलकर काम करने की मंसा रखते हैं। रूस, अमरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस के अलावा कई और शक्तिशाली देश पीएम मोदी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के व्यक्तित्व से हर कोई फिदा है। यही वजह है कि जब वो राज्यसभा में रिटायर हो रहा 72 सांसदों से कहे कि आप लोटकर जरूर आना। इसमें कांग्रेस के भी कई सांसद थे। जिसके बाद पूरा संसद तालियों की गड़गड़ाहट से गुंज उठा।

संसद के उच्च सदन राज्यसभा से आज 72 सांसद रिटायर हो गए। इन नेताओं में कपिल सिब्बल, पी. चिदंबर, जयराम रमेश और एके एंटनी जैसे कई दिग्गज नेता शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के नेता सुब्रमण्यन स्वामी भी रिटायर हो गए हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में विदाई भाषण के दौरान कहा कि मेरी कामना है कि आप सभी लोग वापस लौट कर सदन में आएं। उन्होंने कहा, 'हमारे राज्यसभा सांसदों का लंबा अनुभव रहा है। कई बार अनुभव अकादमिक ज्ञान से भी ज्यादा अहम होता है। मैं रिटायर हो रहे सदस्यों से कहूंगा कि लौट कर आना।

प्रधानमंत्री नरेंद्रो मोदी ने कहा कि, हमने संसद में लंबा वक्त साथ में गुजारा है। इस सदन ने हमारी जिंदगी में अहम योगदान दिया है, जितना हमने उसके लिए किया है, उससे कहीं ज्यादा है। इस सदन के सदस्य के तौर पर सांसदों को देश की चारों दिशाओं का अनुभव हासिल होता है। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़ने ने कहा कि, मैं और कांग्रेस पार्टी बहुत कुछ खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सदन में आनंद शर्मा से विदेश मामलों में मैंने हमेशा सीखा था। एके एंटनी ज्यादा बोलते नहीं थे, लेकिन उनकी सलाह हमेशा अहम रही है। एके एंटनी से बहुत से काम किए, लेकिन कभी उन चीजों के लिए क्रेडिट नहीं लिया।

कांग्रेस नेता ने पी. चिदंबरम के रिटायरमेंट पर खड़गे ने कहा कि वह आर्थिक मामलों और कानूनी मसलों के बड़े ज्ञाता रहे हैं। राज्य सभा में उन्होंने हमेशा बेहद संजीदगी के साथ अपनी बात रखी थी। शायराना अंदाज में खड़गे ने कहा, आपके साथ कुछ लम्हे और कई यादें बतौर इनाम मिले, आपके साथ सफर पर निकले और अनुभव तमाम मिले। एक और शेर सुनाते हुए कांग्रेस के लीडर ने कहा, विदाई तो है एक दस्तूर पुराना, पर ऐसी छाप छोड़ जाओ कि हर कोई गाओ आपका तराना। उन्होंने कहा कि, राजनीतिक शख्स लोग कभी रिटायर नहीं होते। आप मजबूती से रहिए, हम सदैव आपके साथ रहेंगे।