Hindi News

indianarrative

कंगाल हुआ पाकिस्तान, देश चलाने के लिए भांग की खेती करा रहे हैं इमरान खान

भंगी बना पाकिस्तान!

पाकिस्तान के हालात काफी बुरे हैं। आर्थिक रुप से पाकिस्तान एक कंगाल राष्ट्र बन चुका है। लोगों के पास पैसे नहीं हैं, भुखमरी चरम पर है और सरकार के पास पैसे की किल्लत है। अब ऐसे में पैसे जुटाने के लिए पाकिस्तान सराकार अलग-अलग तरीके लगा रही है। खबर है कि पाकिस्तान अब भांग की खेती करवा रहा है। इसके लिए  पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने देश के पहले भांग के खेत का उद्घाटन किया है। इमरान खान के मंत्री लोगों को भांग की खेती करने के लिए प्रोत्सिहत कर रहे हैं।

आपको मालूम हो कि भांग एक मादक पदार्थ है। इसकार इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है। हालांकि लोग इसका गलत इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। अब भांग की खेती कर कर इमरान खान देश चलाना चाहते हैं। पाकिस्तान चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे बेचकर मोटी कमाई की जा सके। ट्विटर पर फवाद चौधरी ने कहा कि इस परियोजना को आगे बढ़ते देखना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान करोड़ों डॉलर के भांग उद्योग में अहम भागीदार बनने जा रहा है।

अगस्त में खबर आई कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की आर्थिक हालत सुधारने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 2.75 बिलियन डॉलर का कर्ज लिया। भारतीय रुपए में कर्ज की यह राशि 20 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा बैठती है। पहले से ही हर पाकिस्तानी नागरिक के ऊपर 1 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज चढ़ा हुआ है। ऐसे में नए-नए कर्ज लेकर इमरान खान देश का बेड़ा गर्क करने की राह पर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।