Hindi News

indianarrative

PM Modi ने की देशवासियों से अपील, कहा- तीन बुराइयों के खिलाफ लड़ने की जरूरत,ये हमारे राष्ट्रीय चरित्र पर दाग लगाती हैं

PM Modi ने लाल किले से देश को किया संबोधित (तस्वीर-सौ. ANI)

PM Modi ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि वे अगली बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

आज देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस जा जश्न चल रहा है। पूरे देश भर में सभी देशवासी स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

इस मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 10वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया।

PM Modi ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि हमें परिवारवाद,तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार से लड़ने की जरूरत है। उन्होंने देसवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमें इन तीन बुराईयों के खिलाफ लड़ना है। जो हमारे राष्ट्रीय चरित्र को दागदार करती है।

पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि वे अगली बार फिर 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे और देश की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। PM Modi का यह लगातार 10वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन है।

यह भी पढ़ें-भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से PM Modi के संबोधन के मुख्य क्षण