Hindi News

indianarrative

दुनिया में बजा भारत का डंका, TIME की 100 ‘सबसे प्रभावशाली लोगों’ की लिस्‍ट में PM मोदी के साथ ममता और अदार पूनावाला भी शामिल

दुनिया में बजा भारत का डंका

दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। हर क्षेत्र में भारत के लोग देश का गौरव बड़ा रहे हैं। टाइम पत्रिका द्वारा जारी 2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाल शामिल हैं। प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने बुधवार को 2021 के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है।

नेताओं की इस वैश्विक सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं। इस सूची में तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी शामिल है। टाइम की ये लिस्ट 6 कैटिगरी में बांटी गई है। इनमें पायनियर, आर्टिस्ट, लीडर, आइकॉन, टाइटन और इनोवेटर को शामिल किया है। नेताओं की लिस्ट में मोदी और ममता के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इजराइल के राष्ट्रपति नफ्ताली बेनेट, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम शामिल हैं।

पीएम मोदी के टाइम प्रोफाइल में कहा गया है कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपने 74 वर्षों में भारत के तीन प्रमुख नेता रहे हैं। इनमें जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी शामिल हैं। देश की राजनीति पर हावी होने वाले नरेंद्र मोदी तीसरे नेता हैं, उनके बाद कोई नहीं है।