Hindi News

indianarrative

बड़ी खबर: 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, टीकाकरण पर करेंगे चर्चा या कुछ और है बात?

PM Modi

देश ने गुरुवार को कीर्तिमान रचते हुए 100 करोड़ वैक्सीन की डोज देने का आंकड़ा पार किया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज देश को संबोधित करने वाले हैं। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1006234803 डोज लग चुकी हैं। इनमें से 71,09,80,686 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगी है। जबकि 29,53,02,676 लोग फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने के मौके पर पीएम मोदी गुरुवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी पहुंचे थे। इस बीच पीएम का संबोधन इसे पर हो सकता है।

हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मगर माना जा रहा है कि वह कोरोना के खिलाफ जंग में देश को नया संदेश देंगे। दरअसल, उम्मीद की जा रही है कि भारत के 100 करोड़ टीकाकरण वाली उपलब्धि पर ही अपना संबोधन देंगे। माना जा रहा है कि कोरोना के खिलाफ भारत की अगली रणनीति क्या होगी, कैसे पूरी रह से कोरोना को हराना है, इन सब मसलों पर संदेश दे सकते हैं।