Hindi News

indianarrative

दिल्ली में टूटे गर्मी के सारे रिकॉर्ड पारा पहुंचा 49 के पार, घर से न निकलें बाहर, इन राज्यों में रहेगा लू का भीषण प्रकोप

सिर्फ Delhi-NCR नहीं इन राज्यों में भी जारी हुआ भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

इस वक्त राजधानी दिल्ली-एनसीआर समते पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा है। फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलता नहीं दिख रहा है। क्योंकि, अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ ही लू चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी के आसपास के राज्यों में पांच दिनों तक तपन रहेगी और अधिकतम तापमान 6 डिग्री के पार भी जा सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने वीकेंड में राजधानी दिल्ली के लिए 'भीषण लू' की चेतावनी जारी की है क्योंकि दिल्ली में इन दिनों तापमान 40-46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि 14 और 15 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में लू और भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसी प्रकार 14 मई को उत्तर प्रदेश में 15 मई को कुछ अलग-अलग भागों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

पंजाब और हरियाणा के लिए भी भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मौसम विज्ञान महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि तापमान इन दिनों सामान्य से बहुत अधिक है। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ में भीषण लू चल रही है। तापमान 40-46 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो सामान्य तापमान से ऊपर है। उन्होंने कहा कि, लू आज और कल जारी रहेगी और 15 मई की रात को उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षेभ के कारण 16 मई से धीरे-धीरे कम होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कमी आएगी और लू में कमी आएगी।