Hindi News

indianarrative

Sikkim Army Accident: अचानक मोड़ आया और फिसल गई ट्रक- 16 माटी के लाल शहीद

Sikkim Army Road Accident

Sikkim Army Road Accident: सिक्किम में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सेना (Sikkim Army Road Accident) की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। जिसमें 16 जवान शहीद हो गये हैं। हादसे के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया है। इस हादसे (Sikkim Army Road Accident) पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। साथ ही सेना ने बयान जारी कर कहा है कि, वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी हैं।

कैसे हुआ हादसा
सेना के अधिकारी के मुताबकि, घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। जिसके बाद ट्रक खाईं में जा गिरी।

सेना ने कहा दुख की इस घड़ी में शोक संपत्त पिरवारों के साथ खड़ी है
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में 4 घायल जवानों को रेस्क्यू कर निकाला गया। जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी करते हुए कहा है कि, वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। परिजन की हरसंभव मदद की जाएगी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में दुर्घटना में शामिल सेना का वाहन चाटेन से थंगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था। मौके पर रेस्क्यू कर लिया गया है।


रक्षामंत्री ने जताया दुख
इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार भारत,रक्षा मंत्रालय ने जारी की ये रिपोर्ट