Hindi News

indianarrative

International Yoga Day: मैसूर पैलेस ग्राउंड में PM Modi के साथ हजारों लोगों किया योग, मोदी बोले- योग को अपनाना भी है पनपाना भी

International Yoga Day: PM मोदी बोले- इससे जानना भी है और जीना भी

आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के मौके पर सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, देश और विश्व भर के सभी लोगों को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज योग दिवस के अवसर पर मैं कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी, आध्यात्म और योग की धरती मैसूरु को प्रणाम करता हूं। पीएम मोदी योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल कर्नाटक पहुंचे। आज उन्होंने यहां 15हजार लोगों के साथ योग किया। प्रधानमंत्री प्रतिष्ठित लिंगायत समुदाय के गुरुकुल सुत्तूर मठ भी जाएंगे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को जानना भी है, जीना भी है, अपनाना भी है, पनपाना भी है। जब हम योग को जिने लगेंगे तब योग दिवस हमारे लिए योग करने का नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख, और शांति का जश्न मनाने का माध्यम बन जाएगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि, योग की ये अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। हम सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमने इस बार “Guardian Ring of Yoga” का ऐसा ही अभिनव प्रयोग विश्व भर में हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ, लोग योग कर रहे। उन्होंने कहा कि, योग हमारे लिए शांति लाता है। योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है। योग हमारे समाज में शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है। और, योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है।

पीएम मोदी ने बताया कि, इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है योगा फॉर ह्यूमिनीटी (Yoga For Humanity) मैं इस थीम के जरिए योग के इस संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र का और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।