Hindi News

indianarrative

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर,नाम या पता करना है बहुत आसान, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Aadhaar Card Update

आज की तारीख में आधार कार्ड से ज्यादा जरूरी शायद ही कोई और दस्तावेज होगा। आपको कहीं घूमने जाना है या फिर पढ़ाई करने के लिए विदेश जाना है तो यह पहचान पत्र के रुप में आधार कार्ड रहता ही है। आधार कार्ड कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए नितांत आवश्यक है।खास कर वित्तीय काम जैसे बैंक में अकाउंट खोलना आदि के लिए आधार कार्ड और भी जरूर हो जाता है। ऐसे में अगर आपके कार्ड में सही नाम, या फिर पता या मोबाइल नबंर सही नहीं लिखा हो, तो आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज  आपको बेवजह यहां-वहां दौड़ने से बचाते हुए कुछ सिंपल स्टेप में घर बैठे इसे बदलने का तरीका बताएंगे।

आधार में ऐसे बदलें नाम, पता या फोन नंबर…

आधार कार्ड में नाम, पता या फिर मोबाईल नंबर बदलने के लिए आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ पर विजिट करें। अब आपको मोबाइल नंबर और Captcha की मदद से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद आपसे जो भी डीटेल्स मांगे जा रहे हैं, उसे क्रमानुसार भरते जाएं। पूरा डीटेल भरने के बाद Send OTP के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस OTP को दायीं ओर दिये गये बॉक्स में भरे और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

अब आपको अगले पेज पर विजिट करना है। यहां आधार सर्विसेज न्यू एनरॉलमेंट और अपडेट आधार का ऑप्शन दिखेगा। यहां अपडेट आधार पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको नाम, आधार नंबर, रेजिडेंट टाइप और आप क्या अपडेट करना चाहते हैं, जैसे ऑप्‍शन दिखेंगे। यहां आपको कई अनिवार्य विकल्प मिलेंगे, जिसे आपको भरना है. 'What Do You Want To Update' सेक्शन में जाकर आपको जो बदलाव करने हैं, उस ऑप्प्शन को सेलेक्ट कर लें।

अगले पेज पर आपको मोबाइल नंबर और Captcha लिखना होगा। यहां आपसे जो भी जानकारी मांगी जा रही है, उसे डाले। अब Send OTP पर क्लिक कर दें। आपके मोबाइल पर जो OTP आया है, उसे दर्ज करें और वेरिफाई कर लें। अब आपको सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक करना है। सारे डीटेल्स अच्छे से एक बार फिर से चेक कर लें। सबकुछ अगर ठीक है, तो अब सबमिट बटन दबा दें। अब आप अप्वाइंटमेंट ID के साथ सक्सेस स्क्रीन पर आ जाते हैं। यहां Book Appointment ऑप्शन पर क्लिक कर आधार एनरॉलमेंट सेंटर पर स्लॉट बुक कर लें। तय समय पर आधार एनरॉलमेंट केंद्र पर जाएं, जहां मौजूद प्रतिनिधि आपके डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कर जरूरी अपडेट कर देगा।