Hindi News

indianarrative

Corona Curfew दो दिन बंद रहेगी दिल्ली, सिर्फ इन लोगों को होगी छूट, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सख्त कर्फ्यू

Night Curfew के बाद अब कल से दो दिन बंद रहेगी दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायारस के मामलों में वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही नए वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट के भी मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। यहां तक कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दिल्ली के सीएम ने फैसला किया है कि नाईट कर्फ्यू के साथ ही अब वीकेंस पर दो दिन दिल्ली बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें- Night और वीकेंड Curfew के बाद पूरी तरह 'बंद' होगी Delhi? तीसरी नहीं पांचवी लहर से गुजर रही राजधानी

दिल्ली में शुक्रवार रात 10बजे से नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा, उसके खत्म होते ही शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू लग जाएगा यानि शुक्रवार रात 10बजे से सोमवार सुबह 5बजे तक दिल्ली में कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों की आवाजाही पर छूट होगी। उन्हें पहचान पत्र दिखाने के बाद ही यात्रा की मंजूरी मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि संक्रमण को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यह वीकेंड कर्फ्यू लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी गई है। उन्हें मान्य पहचान पत्र दिखाने के बाद ही आवाजाही करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Corona का भयंकर विस्फोट, एक ही रात में बढ़ गए 90 हजार मरीज, हालात बेकाबू-ऑक्सीजन बेड की मांग बढ़ी

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में जरूरी सेवा से जुड़े लोग जिनके पास कोई मान्य पहचान पत्र नहीं है उनके लिए ई-पास की सुविधा मिलेगी। वह दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर जाकर वीकेंड कर्फ्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, दिल्ली सरकार ने यह साफ तौर पर कहा है कि, जरूरी सेवा मतलब जरूरी सेवा यानि दिल्ली में घरों में काम करने वाले घरेलू सहायक (जैसे काम करने वाले चालक, माली या नौकर)भी वीकेंड कर्फ्यू के दौरान आवाजाही नहीं कर पाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि, दो दिन लोग अपना काम खुद कर सकते हैं। संक्रमण को रोकने के लिए इतना करना पड़ेगा। इस दौरान रेस्तरां भी बंद रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि, ई-कॉमर्स की होम डिलिवरी भी बंद रहेगी। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े सामान जैसे दवाई या खाने-पीने के सामान की डिलीवरी कर सकेंगे।