Hindi News

indianarrative

Jaipur Chintan Shivir: आखिर पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं से क्यों कहा चैन से मत बैठो, निकल पड़ो- देखें रिपोर्ट

पीएम मोदी ने कहा- बीजेपी कार्यकर्ताओं को चैन से बैठने का समय नहीं है

जयपुर में गुरुवार से शुरू तीन दिनी बैठक के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। बैठक में इस साल होने वाले गुजरात व हिमाचल चुनावों, अगले साल होने वाले कई राज्यों के चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 पर भी मंथन हो रहा है। प्रधाधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जयपुर में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है।

भाजपा के लिए अगले 25 वर्त के लक्ष्यों को तय करने का ये समय है

पीएम मोदी ने कहा कि, देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है। आजादी के इस अमृत काम में देश अपने लिए अगले 25 वर्षों के लक्ष्य तय कर रहा है। भाजपा के लिए ये समय है, अगले 25 वर्षों के लक्ष्यों को तय करने का, उनके लिए निरंतर काम करने का। हमारा दर्शन है पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय। हमारा चिंतन है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सांस्कृतिक राष्ट्रनीति। हमारा मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास'।

पीएम मोदी बोले- हमें चैन से बैठने का कोई हक नहीं

इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमारे देश में एक लंबा कालखंड ऐसा रहा जब लोगों की सोच ऐसी हो गई थी कि बस किसी तरह समय निकल जाए। न सरकार से उनको अपेक्षा थी और न ही सरकार उनके प्रति अपनी कोई जवाबदेही समझती थी। 2014 के बाद भाजपा देश को इस सोच से बाहर निकालकर लाई है। मैं देश के उज्ज्वल भविष्य को भली भांति देख रहा हूं। जब मैं आत्मविश्वास से भरे हुए देश के युवाओं को देखता हूं, कुछ कर गुजरने के हौसले के साथ आगे बढ़ती हुई बहन-बेटियों को देखता हूं तो मेरा आत्मविश्वास भी कई गुना बढ़ जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमें चैन से बैठने का कोई हक नहीं है, कोई अधिकार नहीं है।

पीएम मोदी बोले- हमें आराम ही तो नहीं करना है

पीएमम मोदी ने कहा कि, हमें आराम ही तो नहीं करना है। आज भी हम अधीर हैं, बेचैन हैं, आतुर हैं क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य, भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था। आगे उन्होंने कहा कि, इस महीने केंद्र की भाजपा सरकार के, एनडीए सरकार के 8 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये 8 वर्ष संकल्प के रहे हैं, सिद्धियों के रहे हैं। ये 8 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, ये 8 वर्ष  देश के छोटे किसानों, श्रमिकों, मध्यम वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करने वाले रहे हैं। ये 8 वर्ष देश के संतुलित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा के लिए रहे हैं। ये 8 वर्ष देश की माताओं-बहनों-बेटियों के सशक्तिकरण, उनकी गरिमा बढ़ाने के प्रयासों के नाम रहे हैं।

कुछ पार्टियां देश को मुख्य मुद्दों से भटकाने में लगी हैं

पीएम मोदी ने कहा कि, हम देख रहे हैं कि आज कुछ पार्टियों का इकोसिस्टम पूरी शक्ति से देश को मुख्य मुद्दों को भटकाने में लगा हुआ है। हमें कभी ऐसी पार्टियों के जाल में नहीं फंसना है। हमें कभी कोई शॉर्ट-कट नहीं लेना है। उन्होंने कहा कि, हमें देशहित से जुड़े जो भी बुनियादी विषय हैं, जो Core-Issues हैं उन्हीं पर आगे बढ़ना है। और ये Core-Issues क्या हैं? गरीब का कल्याण, गरीब का जीवन आसान बनाने के लिए, गरीब को सशक्त करने के लिए हमें लगातार काम करना है।

हमें देश का भला करना है अपने परिवार का नहीं

आगे पीएम मोदी बोले कि, मैं आज के युवाओं की भाषा में कहूं, तो जो भारत के समृद्ध भविष्य के code लिखने के लिए लालायित हैं, ऐसे हर युवा को हमें भाजपा के साथ जोड़ना है। हमें ये याद रखना है कि परिवारवाद की राजनीति से विश्वासघात खाने वाले देश के युवाओं का विश्वास सिर्फ भाजपा ही लौटा सकती है। उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद से ही वंशवाद और परिवार वाद ने देश का कितना भयंकर नुकसान किया है। परिवारवादी पार्टियों ने देश में भ्रष्टाचार को, धांधली को, भाई-भतीजा वाद को, इसी को आधार बनाकर देश का बहुत मूल्यवान समय बर्बाद किया है।