Hindi News

indianarrative

Corona Virus के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, 10 बार म्यूटेशन के बाद चुका है बेहद खतरनाक

Corona Virus के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में जमकर तबाही मचाई, और अब भी कई देशों में अब भी संक्रमण का खतरा बढ़ा हुई है। अभी तक कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट सबसे घातक था लेकिन अब एक और वेरिएंट सामने आया है जिसने इस वक्त हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। 10बार म्यूटेशन के बाद नया वेरिएंट बेहद खतरनाक हो गया है जिसकी वहज से पूरी दुनिया चिंतित है। दक्षिण अफ्रीक में कोविड वायरस का सबसे खतरनाक वेरिएंट मिला है। भारत समेत दुनिया के अधिकतर देशों में नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां तक कि दक्षिण अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगने शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Covid-19 Variant: कोरोना के नए वैरिएंट से दुनिया भर में हड़कंप

नए वेरिएंट को लेकर WHO ने दुनिया को आगाह किया। अब इसका नया मामला बेल्जियम में सामने आ गया है, वहां पर पहले मरीज की पुष्टि की गई है। यूरोप में कोरोना के नए वेरिएंट के मरीज का पहला केस सामने आया है। बेल्जियम ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया है। कोरोना के नए वेरिएंट B.1.1.529को लेकर WHO ने शुक्रवार को बैठक भी की। इसे चिंताजनक की श्रेणी में रखा है। WHO ने कहा कि, नए वेरिएंट के खतरे को समझने में अभी कुछ समय लगेगा।

नया वेरिएंट कितना खतरनाक होगा, इसका अभी अंदाजा नहीं है। इस वायरस के खतरे को समझने में भी अभी हफ्तों का समय लगेगा। लेकिन शुरुआती जांच में जो पता चलता है वो बता रहा है कि ये खतरा बहुत ही बड़ा होगा। इस पर वैक्सीन भी कम कारगर होगी। लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ा सवाल बच्चों की सुरक्षा का है। देश की वयस्क आबादी को तो 120करोड़ कोरोना टीके की डोज दी जा चुकी है। 18साल से कम उम्र के एक भी बच्चे को अभी टीका नहीं दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में नए स्ट्रेन की फंगस मिलने से हड़कंप, AIIMS में दो मरीजों की मौत

इस नए वेरिएंट से दुनिया भर के वैज्ञानिक सहमे हुए हैं। WHO ता की टेंशन बढ़ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक डेल्ट वेरिएंट घातक माना जा रहा था लेकिन यह वेरिएंट उससे भी ज्यादा विनाशकारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कोरोना वायरस के इस वेरिएंट में कई बार म्यूटेशन हुआ है। जिसकी आगे भी जांच करनी पड़ेगी।