Hindi News

indianarrative

Rashifal: होलिका दहन पर चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, देखें इनमें से कहीं आपकी तो नहीं

Aaj Ka Rashifal 7 March 2023

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता जाता है। राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। आज 07 मार्च 2023, मंगलवार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा और देश के कुछ हिस्सों में होलिका दहन किया जाएगा। आज फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को शाम 4 बजकर 17 मिनट से आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 12 बजकर 5 मिनट से 8 मार्च तो सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। धृति योग 6 मार्च को रात 8 बजकर 54 मिनट से आज शाम 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 3 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 41 मिनट तक और सुबह 9 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। दिशाशूल पूर्व है। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

मेष राशि– भावनात्मक संबंधों में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में कहासुनी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि– घरेलू बातों को, चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। गृहकलह के संकेत हैं। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। तांबे की वस्तु दान करें।

कर्क राशि– जुबान अनियंत्रित न होने दें। जुआ-सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– सितारों की तरह चमकेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि– मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्चा परेशान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। तांबे की वस्तु दान करें।

ये भी पढ़े: Holika Dahan 2023: भद्रा का साया कहीं बिगाड़ न दें बने-बनाए काम, इस शुभ मुहूर्त पर करें ये काम

तुला राशि– आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि– व्यापारिक लाभ। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी तरह का कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। तांबे की वस्तु करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक लाभ होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवन आनंददायक गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। सफेद वस्तु पास रखें।