Hindi News

indianarrative

कुत्ते को रोटी खिलाने से मिलेंगे फायदे, ये ग्रह देने लगते हैं शुभ फल

Dog and Astrology

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक कुल नौ ग्रहों में कुछ शुभ होते हैं तो कुछ ग्रहों को पाप ग्रह माना गया है। ऐसे में शनि को जहां क्रूर ग्रह बताया गया है, तो वहीं राहु और केतु को पाप ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। ये तीन ग्रह जब कभी भी अशुभ फल देने पर आते हैं तो राजा को भी रंक बना देते हैं। पूरे जीवन की पल में ही खत्म कर देते हैं। ऐसे में नौकरी, व्यापार, दांपत्य जीवन सभी में परेशानियां आने लगती हैं।

शनि, राहु और केतु को रखें शांत?

वैसे इन तीनों ग्रहों को शांत रखना कुछ ज्यादा मुश्किल नहीं है। दरअसल बहुत बार ऐसा होता है जब जानकारी नहीं होने की वजह समय रहते लोग उपाय नहीं कर पाते हैं, इसी के चलते उनके जीवन में फिर कष्ट कम होने का नाम ही नहीं लेते। लेकिन क्या आपको पता है कि एक जानवर को पालने या उसकी सेवा करने से भी इन ग्रहों को शांत रखा जा सकता है।

शनि और केतु का उपाय

घर में यदि आप काला कुत्ता पालते हैं तो माना जाता है कि ऐसा करने से शनि और केतु ग्रह शांत रहते हैं। घर में काले रंग का कुत्ता पालने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होता है। घर को बुरी नजर नहीं लगती है। माना जाता है कि काले कुत्ते पर इन दोनो ही ग्रहों का प्रभाव रहता है, जिस कारण इन ग्रहों की अशुभता नष्ट हो जाती है।

ये भी पढ़े: Vastu Tips: इस तरह रोटी सेकना हो सकता घातक, भुगतन पड़ सकता है खामियाजा

शनि होते हैं प्रसन्न

कुत्तों की सेवा करने और उन्हें रोटी खिलाने से शनि अति प्रसन्न होते हैं, जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष, शनि की साढे़ साती और शनि की ढैय्या चल रही है। कुत्तों की सेवा अवश्य करें, ऐसा करने से परेशानी और बाधाएं दूर होती हैं।

सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाये?

मान्यता है कि कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाने से शनि दोष दूर होता है। कुत्ते को पालने या उसकी सेवा करने से काल भैरव भी प्रसन्न होते हें। भगवान काल भैरव प्रसन्न हो तो बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है। इसके साथ ही संतान सुख में आने वाली बाधा भी दूर होती है।