Hindi News

indianarrative

Sanath Jayasuriya ने आखिर क्यों PM Modi को कहा ‘बड़ा भाई’, चीन जरूर सुनें क्रिकेटर का बयान?

Courtesy Google

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की हरसंभव मदद भारत कर रहा है। ऐसे में श्रीलंका का हर एक आदमी हिंदुस्तान का धन्यवाद कर रहा है। इस कड़ी में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा- 'हमारे देश के पड़ोसी और बड़े भाई के रूप में भारत ने हमेशा हमारी मदद की है। हम भारत सरकार और पीएम मोदी के आभारी हैं। हमारे लिए, मौजूदा परिदृश्य में सर्वाइव रहना आसान नहीं है। हम भारत और अन्य देशों की मदद से इससे बाहर निकलने की उम्मीद करते हैं।'

यह भी पढ़ें- महज 5 रुपए ये पुराना नोट आपको दिल सकता है पूरे 2 लाख रु, देखें कैसे ?

जयसूर्या ने खुद देश की बिगड़ती स्थिति को अपनी आंखों से देखा है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के लोगों को दैनिक उपयोग के लिए आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जयसूर्या ने देश की स्थिति को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए कहा कि इस देश के लोग कुछ महीनों से इससे गुजर रहे हैं और यह एक ब्रेकपॉइंट पर आ गया है। उन्होंने कहा- 'लोग इस तरह सर्वाइव नहीं रह सकते। यही कारण है कि लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया क्योंकि ईंधन की कमी है, गैस की कमी है, और कभी-कभी 10-12 घंटे बिजली नहीं होती है। यह वास्तव में इस देश के लोगों के लिए कठिन है इसलिए लोगों ने बाहर निकलना और विरोध करना शुरू कर दिया है।'

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: इस दिशा में मिट्टी का घड़ा रखा होता है शुभ, बरसता है पैसा, दोगुनी होती है धन-दौलत

जयसूर्या ने कहा कि उन्हें बहुत दर्द होता है जब उनके ही लोग अपनी ही सरकार का विरोध करते हैं। मैं कहना चाहता हूं कि शांतिपूर्ण विरोध करो, हिंसक मत करो। श्रीलंका के लोगों में सरकार को लेकर बहुत आस्था और विश्वास था। वर्तमान सरकार ने जो किया है, उसके लिए पिछले तीन से चार महीने सबसे अच्छा समय नहीं रहा है। दुर्भाग्य से, इस सभी के लिए लोग वर्तमान सरकार को दोष दे रहे हैं। अगर स्थिति का ठीक से समाधान नहीं किया गया तो आपदा आ जाएगी।' डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपया तेजी से गिर रहा है और विदेशी कर्ज बढ़ रहा है। जिसने गैस और ईंधन की कमी को जन्म दिया है, जिससे बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हुई है।'