Hindi News

indianarrative

Dhanteras 2021: धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदें चीजें, बदल जाएगी किस्मत, हो जाओगे मालामाल

courtesy google

धनतेरस का त्योहार कल देशभर में मनाया जाएगा। धनतेरस पर भगवान धनवंतरि और यमराज की विशेष पूजा की जाती हैं। कहते हैं कि इस दिन धनवंतरी भगवान समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे। इतना ही नहीं, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा और यम के नाम का दीया भी जलाया जाता है। धनतेरस के दिन लोग खरीददारी भी करते हैं। इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन पर आप अपनी राशि के मुताबिक क्या खरीदें, जो आपके लिए शुभ हो…

मेष- इस राशि के लोग धनतेरस पर सोना-चांदी के आभूषण या सिक्के, बर्तन, वस्त्र आदि खरीद सकते हैं।

वृषभ- इस राशि के लोगों को सोना, चांदी, पीतल, कम्प्यूटर, बर्तन, केशर, चंदन आदि चीजें खरीदना चाहिए।

मिथुन– इस राशि के लोगों को भूमि, मकान, सोना, चांदी आदि चीजें खरीदनी चाहिए।

कर्क- इस राशि के लोगों को सोना-चांदी, नया वाहन, आभूषण खरीदना चाहिए।

सिंह- इस राशि के लोग नया वाहन, इलेक्ट्रानिक्स, सोना-चांदी, भूमि, तांबे-पीतल के बर्तन, फर्नीचर खरीद सकते हैं।

कन्या- इस राशि के लोग जमीन, घर, अनाज आदि खरीद सकते हैं।

तुला- इस राशि के लोगों को अगर कोई आवश्यक खरीदारी करना है तो परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से कर सकते हैं।

वृश्चिक- इस राशि के लोग सोना-चांदी, बर्तन, पीतल, वस्त्र खरीद सकते हैं।

धनु- इस राशि के लोग जमीन-जायदाद, मूल्यवान धातु खरीद सकते हैं।

मकर- इस राशि के लोग घर की जरूरत की कोई भी चीज इस दिन खरीद सकते हैं।

कुंभ- इन लोगों को किताबें, वाहन, फर्नीचर और घर की जरूरी चीजें खरीद सकते हैं।

मीन- सोने-चांदी, रत्न आदि चीजें खरीदने के लिए दिन शुभ है।