Hindi News

indianarrative

Diwali 2021: दिवाली की सफाई के दौरान अगर मिल जाएं ये चीजें मिलना तो समझ जाइये ‘आने वाले हैं अच्छे दिन’

courtesy google

दिवाली त्योहार की तैयारी हर घर में चल रही हैं। इस साल दिवाली 4 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली से पहले घर की सफाई की जाती हैं। मान्यता हैं कि घर की सफाई करने से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। कहा जाता हैं कि घर की सफाई के दौरान अगर कुछ चीजे मिल जाए तो किस्मत पलट जाती है। संतान प्राप्ति से लेकर कर्ज से छुटकारा समेत कई समस्या खत्म हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं इन चीजों के बारे में…

पैसे- दिवाली की सफाई के दौरान पैसों का ममिलना काफी शुभ माना जाता है। इन पैसों को मंदिर में दान देना चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की खास कृपा होती है।

शंख- दिवाली की सफाई के दौरान शंख का मिलना काफी शुभ माना जाता है। शंख माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है. इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

पुराने चावल- अगर आपको सफाई दौरान चावल मिले तो खुश हो जाएं। ये भाग्य चमकने‌ के ओर इशारा करता है। साथ ही इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

बांसुरी या मोरपंख- घर की सफाई दौरान अचानक से मोरपंख या बांसुरी मिलना शुभ माना जाता है। यह भगवान जी की कृपा मिलने के शुभ संकेत है।

लाल रंग का कौरा कपड़ा- दिवाली की सफाई दौरान कोरा लाल कपड़ा मिलना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ये जिंदगी में अच्छा समय शुरू होने की ओर इशारा करता है।