Hindi News

indianarrative

Facebook की पेरेंट कंपनी की होली बदरंग, चलेगी छंटनी की तलवार

Facebook parent meta layoffs

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में आने वाले दिनों में कर्मचारियों पर एक बार फिर से गाज गिरने वाली है। दरअसल, कपंनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है। खबर है कि ये नए राउंड की छंटनी इसी सप्ताह की जा सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो दुनिया की बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी ज्यादा कर्मचारियों को निकाल रही है। नवंबर में इस कंपनी ने 13 फीसदी कर्मचारियों को निकाला था।

कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी ग्लोबल स्तर पर मंदी की आशंका और कंपनी के रेवेन्यू में कटौती को देखते हुए लिया था। मेटा ने सबसे बड़ी छंटनी 11 हजार कर्मचारियों को निकालकर की थी। इसी कड़ी में कंपनी अब 1000 कर्मचारियों को जॉब से निकाल सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये छंटनी इसी सप्ताह के दौरान हो सकती है और जल्द से जल्द इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष अधिकारी ने कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए लिस्ट तैयार करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ेंः Women Day 2023: राजनीति में परचम लहरा रही भारत की पांच सबसे दमदार महिलाएं

पहले कर्मचारियों की हुई छंटनी को लेकर कंपनी ने कहा कि मंदी की आशंका और राजस्व की कमी के कारण ऐसा किया गया है। वहीं कंपनी अपने बिजनेस को और मजबूत कर सकती है। इसके अलावा मेटा ने अपने एड रेवेन्यू में भी मंदी देखी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि छंटनी होने वाले कर्मचारियों के लिए बोनस भी जारी किया जाएगा। साथ ही कंपनी कुछ महीने की सैलरी भी दे सकती है। आपको बता दें कि ग्लोबल आशंका के चलते कई बड़ी-बड़ी कंपनियां छंटनी की तैयारी में जुटी हुई है। हर दिन हजारों की संख्या में लोगों की नौकरी जा रही है।