Hindi News

indianarrative

Lasooni Palak Recipe: देसी घी डालकर खाएं लहसुनी पालक की सब्जी, इस लेटेस्ट रेसिपी से 15 मिनट में करें तैयार

courtesy google

ठंड का सितम जारी है। ऐसी कड़ाके की ठंड में अगर कुछ गर्मागर्म और टेस्टी डिश मिल जाएं तो फिर क्या कहने… इस सर्दी आप पालक ट्राई करें। पालक खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज हम आपको पालक की स्पेशल डिश के बारे में बताएंगे। इस डिश का नाम है लहसुनी पालक, जिसे खाने में आपको बहुत मजा आएगा। यह डिश मक्के की रोटी और चावल के साथ बहुत टेस्टी लगती है। आपको अगर लहसुनी पालक का स्वाद बढ़ाना है, तो आप इसमें देसी घी डालकर खा सकते हैं।

 

लहसुनी पालक बनाने की सामग्री

1/2 किलो पालक

2 टेबलस्पून लहसुन कटी हुई

1/2 कप प्याज

2 हरी मिर्च

1 टीस्पून गरम मसाला

2 सूखी लाल मिर्च नमक स्वादानुसार

 

लहसुनी पालक बनाने की विधि-

सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धोकर प्रेशर कूकर में पानी डालकर 2 सीटी आने तक पका लें।

प्रेशर खत्म होने पर पालक को ठंडे पानी में डाल दें।

मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें। इसमें जीरा डालकर तड़काएं।

फिर प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।

इस बीच ग्राइंडर जार में पालक और हरी मिर्च को पीस कर इसका पेस्ट बना लें।

इस पिसी हुई पालक को भुने हुए प्याज लहसुन के साथ डालकर 10 मिनट तक पकाएं।

इसमें गरम मसाला और नमक डालकर 2 मिनट और पकाएं।

अगर पालक गाढ़ी लग रही है तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं।

दूसरी ओर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें।

इसमें सूखी लाल मिर्च डालकर तड़के को तुरंत पालक पर डाल गैस बंद कर दें।

तैयार है लहसुनी पालक। रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें।

यह भी पढ़ें- Baingan Bharta Recipe: पुरानी रेसिपी को छोड़ इस तरह बनाएं बैंगन का भर्ता, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग