Hindi News

indianarrative

महज 5 सेकेंड में जंगली सूअर का शिकार कर ले गया तेंदुआ, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

courtesy google

कई बार शिकारी करने वाला भी शिकार हो जाता है… कुछ ऐसा ही आप इस वीडियो को देखने के बाद बोलेंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आपको एक तेंदुए की फुर्ती देखने को मिलेगी जो पलक झपकते ही जंगली सूअर के परिवार पर अटैक कर देता है। वीडियो महज 5 सेकेंड की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सूअर के बच्चे अपनी मां के साथ मस्ती से जा रहे होते हैं।

वो मां के पीछे-पीछे ही होते हैं। वो उसे फॉलो करते हैं, लेकिन अचानक से मादा सूअर ठहर जाती है। मानो उसे ऐसा आभास होता है कि यहां खतरा है। इसी बीच झाड़ियों में से तेंदुआ इतनी स्पीड से निकलकर आता है कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता। वो एक सूअर के बच्चे के पीछे दौड़ता है। उसकी स्पीड इतनी तेज होती है कि किसी को कुछ समझ नहीं आता कि कब क्या हो गया। तेंदुए को देख सभी अलग-अलग दिशाओं में भाग जाते है।