Hindi News

indianarrative

कटीले तारों पर चलता दिखा तेंदुआ, फिर लगाई ऐसी ऊंची छलांग, देखने वालों की आंखें रह गई खुली की खुली

courtesy google

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज वायरल होते रहते है। इन दिनों जंगली जानवर 'तेंदुआ' का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तेंदुआ एक ऐसा जंगली जानवर है, जो हो सकता आपके सामने हो लेकिन आपको दिखे ना। तेंदुआ शिकार को तेजी के साथ पकड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में तेंदुआ तारों से बचकर ऐसे चल रहा है कि आप सोच भी ना पाएंगे। इस वीडियो को कुछ लोगों ने अपनी कार में से शूट किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे तेंदुआ दीवार पर बिछी लोहे की तार से बच-बचकर बड़े आराम से चल रहा है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by طبیعت (@nature27_12)

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर को लेकर फिर आई बुरी खबर, डॉक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

कार में बैठे कुछ लोग शीशा खोलने की बात करते हैं तो कुछ घबराते नजर आते हैं। हालांकि बीच में एक शख्स की आवाजें भी सुनाई देती हैं जो तेंदुए को परेशान करने की कोशिश करता है। इस बीच तेंदुआ एक दरवाजे को पार करके ठहर जाता है। वो बड़ा खड़ा हो जाता है और उनकी तरफ घूरता है, कार वाले फिर शीशे को बंद कर लेते हैं। इस वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने शॉकिंग रिएक्शन ही दिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: डिग्रीधारकों के लिए CISF में निकली वैकेंसी, सलेक्शन होने पर जबदस्त मिलेगा सैलरी पैकेज, देखें डिटेल्स

तेंदुआ लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। दुर्भाग्यवश पृथ्वी पर तेंदुओं की संख्या लगातार कम होती जा रही है। औद्योगिकरण और जनसंख्या विस्फोट के कारण वनों को काटा जा रहा है जिससे जानवरों के प्राकतिक आवास लुप्त हो रहें है। मनुष्य शौक  और पैसे के लिए भी तेंदुआ का शिकार कर रहे हैं जिसके चलते आज तेंदुआ बहुत कम हो गए है। भारत में कहीं- कहीं तेंदुओं की झलक दिख जाती है। फिर भी तेंदुओं की संख्या को लगातार कम होते देख भारत सहित अन्य देशों ने तेंदुआ के संरक्षण उन्हें बचाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं को चालू किया है।