Hindi News

indianarrative

इन 7 राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

26 August 2022 Horoscope

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल ( Rashifal ) की गणना की जाती है। आज शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है तो कुछ राशि वाले दफ्तर और परिवार की समस्या से परेशान हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं सभी मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि: कारोबार में घरवालों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ना बरतें वरना बॉस की डांट पड़ सकती है। मन में संतोष के भाव पैदा हो सकते हैं। आर्थिक नुकसान हो सकता है।

वृष राशि: परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। धन लाभ संभव है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि: आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

कर्क राशि: जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवन में किसी नए साथी का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि: आय के साधन प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं से चिंता में आ सकते हैं। वित्तीय लाभ संभव है। आज बनाए गए नए संपर्क भविष्य में काम आ सकते हैं।

कन्या राशि: आज के दिन किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। दफ्तर में समय पर काम पूरा करने से आपकी सराहना की जाएगी। सही योजना से आगे बढ़ेंगे तो करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

ये भी पढ़े: श्री कृष्ण के सबसे प्रिय महीने भाद्रपद पर मेष से लेकर ये तीन राशि वाले होंगे कान्हा की असीम कृपा के हकदार

तुला राशि: सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके मुताबिक कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश में नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: आज वृश्चिक राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। कौशल विकास करें। इस राशि के पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

धनु राशि: आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। आज के दिन बहुत ज्यादा काम करने से बचें।

मकर राशि: दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। मन को शांत रखने की कोशिश करें। घर-परिवार के लिए भी समय निकालें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ी डील हाथ लग सकती है। प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी की निंदा करने से बचें।

मीन राशि: आज मीन राशि वाले व्यापारियों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बुद्धि से किए गए कार्य सफल होंगे।