Hindi News

indianarrative

आज रात को सोने से पहले कमरे में जला दें एक तेजपत्ता, फिर जो कमाल होगा हैरान रह जायेंगे आप

तेजपत्ता जलाकर सो जाएं

आमतौर पर आपने तेज पत्ते का उपयोग भारतीय रसोई में खाना बनाने के लिए ही देखा होगा। तेजपत्ता कई सब्‍ज‍ियों का जायका बढ़ा देता है। मगर, रसोई से हटकर भी तेज पत्‍ते का एक बड़ा फायदा है जिसके बारे में शायद आपने नहीं सुना होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं तेज पत्‍ते के कुछ फायदों के बारे में जिससे आप कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप एक तेज पत्‍ते को एक बर्तन में रखकर कमरे में जला दें। फिर जो चमत्‍कार होगा, वह आपको हैरान कर देगा। दरअसल कमरे में तेज पत्‍ता जलाने से न सिर्फ यह महकेगा, बल्कि ये तनाव को भी कम करेगा।

खुश होगा मन:  कहा जाता है कि तेज पत्ते को अगर किसी बर्तन में रखकर अपने बेडरूम या लिविंग रूम में जलाया जाए। तो घर में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। इसे जलाने से स्ट्रेस दूर होता है। आप भी इसे अपने घर में आजमा सकते हैं।

महक उठेगा घर: तेजपत्ते की हल्की और प्यारी सी खुशबू मन को खुश कर देती है। घर को खुशबूदार बनाने के लिए आप इसे जलाकर रख दें और फिर देखें कमाल। अगर आप चाहें तो इसे कपूर के साथ भी जला सकते हैं।

दूर भागेगे मच्छर: तेजपत्ता जलाने से मच्छर नहीं आते। अगर आपके घर में मच्छर हैं तो शाम के समय इसे जलाएं। इससे मच्छर नहीं आएंगे।

ये भी पढ़ें- सिर्फ 1रुपये का सिक्का बदल देगा आपकी किस्मत? एकबार करें ये आसान उपाय खत्म हो जाएगी कंगाली

कॉकरोच को करे खत्म:  जिन लोगों के घर में कॉकरोच हैं वे जिस जगह कॉकरोच हैं वहां रोज तेज पत्ते को जलाएं।धीरे-धीरे करके कॉकरोच खत्म हो जाएंगे।