Hindi News

indianarrative

Mahindra अगले महीने लॉन्च करेगी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इस SUV का नया वर्जन- देखें कितना होगा बदलाव

Mahindra अगले महीने लॉन्च करेगी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इस SUV का नया वर्जन

देश की दिग्गज वहान निर्माता कंपनी महिंद्रा की भारतीय बाजारों में जबरदस्त लोकप्रियता है। कंपनी ने देश को एक से बढ़कर एक वाहनें दी है। कंपनी की कई एसयूवी वाहनों की ग्राहकों के बीच जबरदस्त पैठ है। XUV, स्कॉर्पियो या फिर बोलेरो जमकर बीकने वाली SUV कारें हैं। कंपनी जल्द ही अपने एक लोकप्रीय एसयूवी की फेसलिफ्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 1000KM तक जायेगी ये ईलेक्ट्रिक कार, दीवानी हुई दुनिया

खबरों की माने तो, महिंद्रा अगले महीने भारत में अपनी लोकप्रीय एसयूवी बोलेरो फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। 2022 बोलेरो को बिना कवर के पहले ही देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि, कंपनी नई बोलेरो में केवल कॉस्मेटिक बदलाव करेगी, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।  इससे पहले बोलेरो का एक मिड-स्पेक वेरिएंट ऑनलाइन लीक हुआ था। इससे पता चला कि महिंद्रा बोलेरो को नए डुअल-टोन एक्सटीरियर में पेश करेगी। नई महिंद्रा बोलेरो की बॉडी लाल रंग के शेड में देखी गई और इसे ब्राईट ब्राउन कलर फिनिश दिया गया है।

इसके बंपर में नया डिजाइन दिया गया है जिसमें फॉक्स स्किड प्लेट और बुल-बार जैसी डिजाइन देखने को मिली। इसमें फॉग लैंप भी दिया गया है। बाहर रियरव्यू मिरर बॉडी कलर के बजाय ब्लैक कलर में दिखने। हेडलैम्प्स के साइज को पहले की तरह ही रखा गया है लेकिन इशके इंटरनल डिजाइन को थोड़ बदल दिया गया है। जिसके कारण अब हेडलैप्म्स साफ-सुथरे नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- भारत में जमकर धूम मचा रही ये Electric Cars

इंटीरियर डीजाइन को लेकर माना जा रहा है कि कंपनी इसमें कुछ बदलाव कर सकती है। डैशबोर्ड में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभीतक कोई खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, इंजन को लेकर कहा जा रहा है कि, कंपनी Mahindra Bolero के इंजन में कोई बदलाव नहीं करेगी। यह 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ ही आएगी जो 75 bhp की मैक्सिमम पावर और 210 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।