Hindi News

indianarrative

PHOTOS: ये हैं दुनिया के ऐसे 5 शहर जहां बसना होता है हर किसी की ख्वाहिश, आपने देखे क्या?

रिहाइश के लिए दुनिया सबसे सुंदर शहर

ऐसा बहुत बार होता है जब कभी भी आप किसी नए देश और शहर में जाते हैं तो वहां बसना आपका ख्वाब बन जाता है। ऐसे में अगर आप भी दुनिया के इन रिहाइश शहर में अपना ठिकाना ढूंढ रहे तो आज हम आपके ख्वाब की कुछ झलकियों का पिटारा आपके लिए आज लेकर आये हैं। जिसे देख आप न केवल बेहद खुश होंगे बल्कि आपका जल्द से जल्द यहां पर जाने को मन करेगा। दरअसल, कई लोगों की यह दिल से इच्छा होती है कि वह दुनिया की सुरक्षित और खूबसूरत शहर में बस जाये। इन्हीं में से एक जापान का शहर टोक्यो है। टोक्यो सिर्फ जापान ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े और महंगे शहरों में शुमार है।

सैन फ्रांसिस्को: प्रशांत महासागर के किनारे बसे इस शहर की एक झलक ही लोगों के दिलों को खुश कर देगी।   बता दें, इस शहर को उत्तरी कैलिफोर्नियां का गहना भी कहा जाता है।

ये भी पढ़े: Happy Life Tipps: कैसे रहें जिंदगी भर खुश! बस इन बातों का रखें विशेष ध्यान, गारंटी है कभी नहीं होंगे मायूस

एम्सटर्डम: नीदरलैंड्स एम्सटर्डम एक बेहद सुंदर शहर है और रात में इसकी भव्यता करीब दस गुना बढ़ जाती है। यह जगह उन लोगों के लिए एक दम परफेक्ट हैं जो एक साथ रहना चाहते हैं।

मैनचेस्टर: यूके के सबसे सुंदर शहरों में से एक है मैनचेस्टर यह। मैनचेस्टर सूती कपड़े के उत्पादन के लिए खूब मशहूर है साथ ही यह शहर अपने कल्चर और कम्यूनिटी स्पिरिट को बनाएं रखने में भी अव्वल है

कोपेनहेगन: डेनमार्क का शहर कोपेनहेगन की गिनती सबसे खुशहाल शहरों में की जाती है। यहां जीने का तरीका और ग्रीन सिटी यहां पर आए टुरिस्टों हमेशा के लिए बस जाने के लिए मजबूर कर देता है।

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे आधुनिक, विकसित और सुन्दर शहरों में गिना जाता है। अटलांटिक समुद्र के पास  यह शहर दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा अरबपतियों को संभाले हुए है। इसलिए भी इस शहर को सबसे रिहाईशी देशों में गिना जाता है।