Hindi News

indianarrative

दो बब्बर शेरों से अकेला भिड़ गया जंगली भैंसा, मुंह से छीन लिया शिकार, देखें वायरल वीडियो

courtesy google

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। उसे सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है, क्योंकि शेर ही एक ऐसा जानवर है.. जो बड़े से बड़े शिकार को आसानी से काबू में कर लेते हैं। लेकिन क्या हो जब जंगल का राजा शेर ही दुम दबाकर भागता हुआ नजर आए। यकीन नहीं होता तो आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने वाले है, जिसे देख आप शेर पर ही हंस पड़ेंगे। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दो शेरों से जुड़ा है जो जंगली भैंसे का शिकार करता है। लेकिन अगले ही कुछ सेकेंड्स में कुछ ऐसा होता है, जिसे देख आप शेर पर हंस पड़ेंगे।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by طبیعت (@nature27_12)

यह भी पढ़ें- Indian Railway Recruitment 2022: 50% मार्क्स के साथ 10वीं की पास तो रेलवे दे रहा आपको नौकरी, फ्री में यहां करें अप्लाई

इसे इंस्टाग्राम पर nature27_12 नाम के पेज पर भी अपलोड किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भैंसों का झुंड जंगल में यहां वहां टहल रहा था कि तभी दो शेरों ने हमला कर दिया और छोटे से कटड़े को जबड़ों में दबोच लिया। वीडियो की शुरुआत में सबकुछ नॉर्मल दिख रहा होता है, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना आपने नहीं की होगी। दरअसल भैंसे को शेरों के जबड़े में फंसा देखकर दूसरा भैंसा तुरंत वापस लौटा और शेरों पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद तीसरा भैंसा भी वहां पहुंच जाता है। इन दो भैंसों ने शेरों को बकरी की तरह खदेड़ दिया। वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ दिनों से जमकर देखा जा रहा है।