Hindi News

indianarrative

दिसंबर में लॉन्च होगा Unisex Condom, जिसे महिला-पुरुष दोनों कर सकेंगे इस्तेमाल

courtesy google

महिला और पुरुषों के लिए मार्किट में अलग-अलग कंडोम उपलब्ध है। लेकिन अब एक ऐसा कंडोम आ रहा हैं, जिसे महिला और पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, दुनिया का पहला यूनिसेक्स कंडोम यूनिसेक्स कंडोम बन गया है। मलेशिया के गाइनेकोलॉजिस्ट ने इस यूनिसेक्स कंडोम को बनाया है। इस कंडोम को बनाने वाले गाइनेकोलॉजिस्ट का नाम जॉन तांग इंग चिन है।

यह भी पढ़ें- Cristiano Ronaldo फिर बनेंगे जुड़वा बच्चों के पापा, गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर दी Good News

डॉक्टर्स का कहना है कि ये कंडोम मेडिकल ग्रेड मटेरियल बना है। इस मटेरियल का इस्तेमाल चोट की ड्रेसिंग के लिए होता है। आपको बता दें कि इस कंडोम से सुरक्षित सेक्स सम्बन्धों में मदद मिलेगी। ये आम कंडोम की तरह है, लेकिन इसमें एक अलग से चिपकाने वाली कवरिंग होती है। ये कवरिंग महिला और पुरुषों की सुविधानुसार कम करती है। डॉक्टर्स के अनुसार, अगर इसे कोई महिला इस्तेमाल करती है तो ये महिला के प्राइवेट पार्ट में चिपक जायेगा और अगर पुरुष इस्तेमाल करेगा तो उसके प्राइवेट पार्ट में चिपक जायेगा।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli के बाद अब  Afghanistan Captain Mohammad Nabi ने लगायी पाकिस्तान पत्रकार की वाट

यूनिसेक्स कंडोम के एक डिब्बे में 2 कंडोम रखे गए हैं। इसकी कीमत 14.99 रिंगिट यानी 271 रुपए है। ये कंडोम बेहद पतला है, जिसके होने और न होने का पता भी नहीं चलता है। दावा है कि इस कंडोम से मजबूत दुनिया का कोई कंडोम नहीं है। बताया जा रहा है कि ये कंडोम दिसंबर में लॉन्च हो जायेगा। इसका कई बार क्लिनिकल ट्रायल हो चुका है। इसे ऑनलाइन भी बेचा जायेगा।