Hindi News

indianarrative

“सिर्फ़ एक छोटी सी भूल से Chandrayaan-2 नाकाम रहा”: के.सिवन

चंद्रयान-2(फ़ोटो: साभार : विकिपीडिया)

A Little Mistake: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने गुरुवार को कहा कि साल 2019 में चंद्र मिशन के दौरान हुई एक छोटी सी त्रुटि के कारण Chandrayaan -2 मिशन सफल नहीं हो सका।.

एएनआई से बात करते हुए के सिवन ने कहा, ”यह घटना चार साल पहले होनी चाहिए थी। सिर्फ़ Chandrayaan -2 में हुई एक छोटी सी त्रुटि के कारण हम सफलता हासिल नहीं कर सके। अन्यथा, हम ये सभी चीज़ें चार साल पहले ही हासिल कर सकते थे। अब, हम बहुत ख़ुश हैं कि हमने ग़लती से सीखा और उसे सुधार लिया।”

के.सिवन ने आगे कहा कि चंद्रयान-3 को 2019 के उस सुधार के साथ कॉन्फ़िगर किया गया था।

उन्होंने कहा, “2019 में ही हमने Chandrayaan-3 को कॉन्फिगर किया और क्या सुधार करना है, यह भी 2019 में ही तय कर लिया गया था। कल हमने उस प्रयास का फल देखा।”

उन्होंने आगे कहा,”आख़िरकार हमारी प्रार्थनायें सच हो गयीं। लैंडिंग के बाद हम वापस नहीं आये, जब तक रोवर लैंडर से बाहर नहीं आया, तब तक मैं कंट्रोल  रूम में ही बैठा रहा। यह देखने के बाद ही मैं देर रात अपने घर वापस आया, चांद की सतह के ऊपर जब रोवर लैंडर से बाहर आ गया।”