Hindi News

indianarrative

क्या आप भी Google पर सर्च करते हैं ऐसी बातें? तो हो जाइये सावधान नहीं तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

google search

आज के समय में सोशल मीडिया आम आदमी के लिए उनकी लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है। मौजूदा समय में कोई भी व्यक्ति इंटरनेट से अछूता नहीं रहा है। आलम यह है कि किसी चीज का पता लगाने के लिए सबसे पहले  लोग गूगल पर सर्च करते है। दरअसल, गूगल पर कोई भी जानकारी बड़ी आसानी से प्राप्त हो जाती है। लेकिन, इंटरनेट के कई सारे फायदे हैं, तो इसके कुछ नुकसान भी हैं। जी हां,  गूगल पर सर्च करने की वजह से आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। यहां तक की आपको जेल भी हो सकती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में गूगल पर भूलकर भी सर्च नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते तो आपको पछताना पड़ सकता है।

गर्भपात के बारे में सर्च

गूगल पर गर्भपात से जुड़ी जानकारी सर्च करना कानून अपराध है। अगर कोई एसा करता है तो वह मुश्किल में पड़ जाएगा। भारत में सरकार ने गर्भपात को लेकर सख्त कानून बना रखा है। डॉक्टर की मंजूरी के बाद ही केवल ये संभव है, इसीलिए अगली बार ऐसा कुछ भी सर्च करने से पहले सोचें।                                                                                                              

बम कैसे बनाएं

यदि आप गूगल पर यह सर्च करते हैं कि बम को कैसे बनाया जाए। आप मुसीबत में पड़ सकते है। ऐसा करने से आप सुरक्षा एजेंसी के रडार पर आ जाएंगे। इसके बाद आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए आपको जेल भी हो सकती है।

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी

केंद्र सरकार ने पिछले कुछ सालों से अश्लील कंटेंट को इंटरनेट पर बैन कर दिया है। अगर आप चाइल्ड पॉर्नोग्राफी यानी बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट ढूंढते है, तो यह आपको भारी पड़ सकता है। अपने देश में इसको सख्त कानून बनाया हुआ है। आपको POSCO एक्ट के तहत जेल की हवा खानी पड़ सकती है। गूगल पर ऐसा कुछ भी सर्च करते हुए पकड़े जाते हैं तो 5से 7साल की जेल का प्रावधान है।