Hindi News

indianarrative

सावधान ! Cyclone Biparjoy ने पकड़ी रफ़्तार, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के तटों पर समुद्री उफ़ान

पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर अति गंभीर चक्रवाती तूफ़ान ' Biparjoy'

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार सुबह अपने मौसम बुलेटिन में कहा, अरब सागर में बहुत गंभीर चक्रवात ‘बिपारजॉय’ अगले 36 घंटों में और तेज़ होने वाला है और अगले दो दिनों में भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ जायेगा। 

आने वाले इसस चक्रवात के मद्देनज़र मौसम कार्यालय ने 9 जून को कर्नाटक-गोवा-महाराष्ट्र के तटों के साथ-साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवा की गति के साथ समुद्री उफ़ान की चेतावनी दी है। मछुआरों को बाहर नहीं निकलने की भी चेतावनी दी गयी है।

आईएमडी ने कहा, “अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफ़ान अरब सागर के ऊपर गोवा के 840 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई के 870 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 8 जून को रात 11:30 बजे स्थित था।”

आईएमडी ने चेतावनी दी है, “दक्षिणी अरब सागर के आस-पास के क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति बहुत ख़राब रहने की संभावना है और अगले पांच दिनों तक कर्नाटक-गोवा-महाराष्ट्र के तटों की स्थिति के भी ख़राब रहने की संभावना है।”