Hindi News

indianarrative

Mumbai Heritage Zoo: नवजात बाघ और पेंगुइन चिक्स स्टार पर सबकी नज़र

भायखला चिड़ियाघर में अपनी मां के साथ बाघ के नये शावकों को दिखाने वाले वीडियो का स्क्रीनग्रैब

 मुंबई का वीरमाता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर और बॉटनिकल गार्डन उर्फ़ बायखला या रानी बाग़ चिड़ियाघर, जो 1862 में शुरू हुआ था, इस समय खबरों में बना हुआ है और अधिक से अधिक आगंतुकों को अपनी तरफ़ आकर्षित कर रहा है। हाल ही में इस चिड़ियाघर ने एक क्रोकोडाइल ट्रेल शुरू किया, जिसे एशिया का पहला ट्रेल बताया गया और अब उनके पास नये मेहमान हैं।

इस चिड़ियाघर में दो नये जोड़े आ गये हैं, जिनमें दो नए रॉयल बंगाल टाइगर शावक और तीन पेंगुइन चूज़े शामिल हैं।

 

वीडियो:

इस बात का ऐलान बृहन्मुंबई नगर निगम प्रशासन द्वारा किया गया था, जो कि इस चिड़ियाघर की देखभाल करता है। बीएमसी ने एक बयान में कहा है कि इन बाघों,यानी नौ वर्षीय शक्ति और सात वर्षीय करिश्मा ने दो नर शावकों को जन्म दिया है। इन्हें जय और रुद्र नाम दिया गया है।

इसके साथ ही भायखला चिड़ियाघर में शावकों की संख्या अब चार हो गयी है। पिछले साल 4 नवंबर को जन्मे दोनों की देखभाल उनकी मां कर रही हैं।

पहले इन शावकों को क्वारंटीन ज़ोन में रखा गया था और 11 मई से गर्मी की छुट्टियों में भीड़ को देखते हुए इन्हें सार्वजनिक दर्शन बाड़े में छोड़  दिया गया है।

चिड़ियाघर के निदेशक डॉ संजय त्रिपाठी ने शावकों के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि शावकों को सामान्य आहार दिया जा रहा है और उन्हें वही मांस दिया जा रहा है, जो उनके माता-पिता खाते हैं।

बाघ शावकों के अलावा, तीन पेंगुइन चूजे – दो मादा और एक नर – इस चिड़ियाघर में आये नये-नये जोड़े हैं। पिछले छह महीनों में पैदा हुए इन पक्षियों की मौजूदगी से अब इन पक्षियों की संख्या 15 हो गयी है।

 

वीडियो:

सिरी का जन्म मौजूदा पेंगुइन मोल्ट और फ्लिपर से हुआ था; पपाया और ओलिव से निमो पैदा हुआ; और डोनाल्ड और डेज़ी से डोरा।

ओरियो और बबल की जोड़ी भी जल्द ही चूज़ों को जन्म देने वाली है।