Russia का मिशन Moon को तगड़ा झटका लगा है। लूना-25 चांद से टकराकर क्रैश हो गया है। माना जा रहा है कि लूना-25 का क्रैश होना रूस के लिए किसी बड़े झटके जैसा है। दरअसल, सन 1976 के बाद से यह पहला मिशन था, जो रूस के लिए काफी महत्वपूर्ण था, लेकिन ये सफल नहीं हो पाया है।
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बताया कि लूना-25 अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सोवियत संघ के पतन के बाद रूस(Russia) ने कोई भी लूनर मिशन लॉन्च नहीं किया था। एजेंसी ने बताया कि लूना-25 प्रपोल्शन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा गया। जिसके बाद लूना-25 कैश होकर सतह पर गिर गया।
Russia स्पेस एजेंसी की तरफ से एक बयान जारी किया गया है,जिसमें कहा गया कि , “19 अगस्त को, लूना-25 उड़ान कार्यक्रम के अनुसार, इसकी प्री-लैंडिंग अण्डाकार कक्षा बनाने के लिए इसे गति प्रदान की गई थी। स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब दो बजकर 57 मिनट पर लूना-25 का कम्युनिकेशन सिस्टम ब्लॉक हो गया था। इस वजह से कोई भी संपर्क कायम नहीं हो पाया।”
बता दें कि शनिवार को ही रोस्कोस्मोस ने बताया गया था कि लैंडिंग से पहले लूना-25 में कुछ तकनीकी समस्याएं आने लगी थीं। एक बयान में रोस्कोस्मोस ने कहा कि उपकरण एक अप्रत्याशित कक्षा में चला गया और चंद्रमा की सतह से टकराने के बाद उसका अस्तित्व खत्म हो गया।
यह भी पढ़ें-Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर द्वारा ली गई चंद्रमा की ताज़ा तस्वीरें