Hindi News

indianarrative

कोई यूं हीं नहीं बनता महान! कैप्टन कूल ने दिखाई इंसानियत, गार्ड को दिया लिफ्ट।

कैप्टन कूल एमएस धोनी

कोई यूं हीं नहीं बनता है महान। कैप्टन कूल ने एकबार फिर दिखाई इंसानियत,पुलिस गार्ड को लिफ्ट दिया जिसे देख उनके फैंस पागल हो गए।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मसहूर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियों में साफ-साफ देखा जा सकता है कि वो अपने गार्ड को बाइक पर लिफ्ट देते दिख रहे हैं,जिसे फैंस ने खूब सराहा।

पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान में हों या फिर मैदान के बाहर वह हर जगह अपने फैंस के दिनों में जगह बना ही लेते हैं। हाल ही में धोनी ने अपनी कप्तानी में जिस तरह चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में पांचवीं बार चैंपियन बनाया है,उससे साफ जाहिर होता है कि धोनी अभी भी क्रिकेट के लिए फिट बैठते हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि अगले सीजन में धोनी आईपीएल नहीं खेलेंगे,जिसके बाद उनके फैंस निराश हो गए। लेकिन इन तमाम अटकलों को धोनी ने विराम देते हुए ऐलान किया कि अगर वो पूरी तरह फिट रहेंगे तो IPL 2024 जरूर खेलेंगे। धोनी के इस ऐलान के बाद उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

धोनी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें वह अपने होम टाउन रांची स्थित अपने आवास से बाइक पर सिक्योरिटी गार्ड को लिफ्ट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो साल  2020 का बताया जा रहा है,लेकिन इन दिनों यह बीडियो खूब वायरल हो रहा है।

धोनी के फैंस के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। यही कारण है कि धोनी भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने रांची स्थित अपने घर में बाइक पर सिक्योरिटी गार्ड को लिफ्ट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो 2020 का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में उनके कुछ फैंस धोनी को आवाज भी दे रहे हैं,जिसमें फैंस धोनी को गेट पर आने के लिए कहते हैं,लेकिन वो अपने फैंस की ओर हाथ हिलाते हुए वापस चले जाते हैं। इस वीडियो में धोनी जिस बाइक को ड्राइव कर रहे हैं वो यामाहा की RX100 है,जो धोनी की सबसे पसंदीदा बाइकों में से एक है।

कितने एकड़ में फैला हुआ है धोनी का घर?

आख़िर धोनी का घर कितने एकड़ में फैला हुआ है,जो अपने गार्ड को गेट तक छोड़ने के लिए धोनी को बाइक चलाकर गेट तक आना पड़ा। बता दें कि रांची में महेन्द्र सिंह धोनी ने एक आलीशान फार्म हाउस बनाया है, जो 7 एकड़ में फैला हुआ है। यही कारण है कि धोनी अपने गार्ड को छोड़ने के लिए बाइक से गेट पर आए। और इस दृश्य को फैंस ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

यह भी पढ़े-Dhoni का वायरल वीडियो लोग बोले हम भी खेलेंगे Candy Crush’, 3 घंटे लाखों लोगों ने किया डाउनलोड