Hindi News

indianarrative

देखें MS Dhoni का फैंस के साथ मस्ती भरा अंदाज़, वीडियो हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

IPL के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में विजेता बनाने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) रांची में अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच धोनी के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें वह फैंस के साथ नजर आए या फिर विंटेज कार चला रहे हैं। आईपीएल सीजन खत्म होने के ठीक बाद धोनी ने अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था और इस समय वह रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को इस बीच रांची में कई बार घूमते हुए देखा गया। इसी बीच जब वह पिछले हफ्ते विंटेज कार पोनटाइक फायरबर्ड (1973) चलाते दिखे तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था।। अब धोनी का एक फैन के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह उससे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।धोनी इस वीडियो में जहां अपनी कार में बैठे हुए हैं। वहीं जब बाइक पर सवार 2 फैंस ने उनकी विक्ट्री साइन के साथ फोटो खींचने का आग्रह किया तो धोनी ने तुरंत उनकी बात मान ली। धोनी इस दौरान कार की पैसेंजर सीट पर बैठे हुए थे।

आईपीएल के अगले सीजन में बढ़ी धोनी के खेलने की उम्मीद

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को IPL 2023 का चैंपियन बनाया। घुटने की दर्द के बाद भी धोनी लगातार खेलते रहे। जब उनसे रिटायरमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आगे भी खेलने का संकेत दिया। ऐसे में अब IPL 2024 में धोनी के खेलने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। उनके घुटने की सर्जरी पूरी तरह से सफल होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह अगले सीजन भी चेन्नई की कप्तानी (CSK) करते हुए नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: देखें: रांची की सड़क पर विंटेज Rolls Royce में घूमते MS Dhoni