Hindi News

indianarrative

IPL 2021: एमएस धोनी दोबारा बनने वाले हैं पिता, वाइफ साक्षी हैं प्रेग्नेंट? वायरल हो रही है खबर

एमएस धोनी दोबारा बनने वाले हैं पिता?

भारत के पूर्व कप्ता महेंद्र सिंह धोनी खासे चर्चा में हैं। आईपीएल का खिताब जीतने के बाद वो हर जगह छाए हुए हैं। इस बीच एक खबर ऐसी आई है जिससे धोनी के फैंस की खुशी और दोगनी हो जाएगी। सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि धोनी दोबारा पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी साक्षी प्रेग्नेंट हैं। रिपोर्ट की मानें को ये जानकारी रैना की पत्नी ने दी है।

 

साक्षी जब जीत की जश्न में डूबी हुई थी तो ऐसा लग रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं और माही के घर जल्द ही दूसरा नया मे​हमान आने वाला है। चेन्नई के ​चौथी बार चैंपियन बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर साक्षी के प्रेग्नेंट की खबरें आग की तरह फैल रही है। कई वेबसाइट ने रिपोर्ट किया है कि धोनी की पत्नी 4 माह की प्रेग्नेंट हैं।

 

आपको बता दें कि देहरादून की रहने वाली साक्षी ने चार जुलाई 2010 को धोनी के साथ शादी रचाई थी। उस समय साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं और ट्रेनी के तौर पर कोलकाता में ताज बंगाल होटल में काम कर रही थीं। साक्षी और पूर्व भारतीय कप्तान धोनी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और उन दोनों के पिता रांची में एक ही फर्म में काम करते थे। साक्षी और धोनी कलकत्ता में लगभग दस साल बाद मिले थे और दो साल की दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। साक्षी और धोनी की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है।