Hindi News

indianarrative

IPL 2023: रोहित शर्मा के लिए खेलेगा इंग्लैंड का यह स्टार गेंदबाज

31 मार्च से आईपीएल 2023 शुरू होने जा रहा है। इस बीच मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, इंग्लैंड टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 के पूरे सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। जोफ्रा आर्चर के इस खबर से रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और उनके फैंस काफी खुश हुए होंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जोफ्रा आर्चर आईपीएल के पूरे सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 में रूह बाबा बनकर लौट रहे कार्तिक आर्यन

आपको बता दें कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज इंजरी की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद मुंबई इंडियंस बड़ा झटका लगा, लेकिन अब आर्चर की पूरे सीजन खेलने की खबर से मुंबई इंडियंस को राहत मिली है। हालांकि जोफ्रा के वर्कलोड की सारी जिम्मेदारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के हाथ में ही रहेगी। वहीं जसप्रीत बुमराह लंबे समय से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं। वह टीम के एक अहम हिस्सा है। उनके बाहर होने से मुंबई इंडियंस का बॉलिंग डिपार्टमेंट मुश्किल में पड़ सकता है।

लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए यह अच्छी खबर है कि जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 के पूरे सीजन में उपलब्ध रहेंगे। बुमराह के अनुपस्थिति में मुंबई की बॉलिंग डिपार्टमेंट का कमान उनके हाथों में ही रहेगी। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जोफ्रा को अपने साथ जोड़ा था। हालांकि इंजरी के चलते वह पिछले सीजन में एक भी मुकाबला खेल नहीं सके थे।