Hindi News

indianarrative

IPL 2023: टॉस के दौरान ‘धोनी-धोनी’ के नारों से परेशान हुए डैनी मॉरिसन, देखें मजेदार वीडियो

Danny Morrison troubled by the noise of ‘Dhoni-Dhoni

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) उनके चाहने वाले किस कदर चाहते हैं ये शायद बताने की जरूरत नहीं है। होता बस यूं है जहां भी मैच हो रहा है वहां घरेलू टीम को छोड़कर लोग धोनी आर्मी यानी यलो जर्सी में डूबे हुए हैं। ऐसा ही कुछ नजारा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिला। जब 7 नंबर की जर्सी स्टेडियम से पूरा स्टेडियम पटा पड़ा है। जैसे ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मैदान पर उतरे फैंस धोनी-धोनी का शोर करने लगे।

डैनी मॉरिसन हुए परेशान

ऐसे में शोर इतना ज्यादा हो गया था कि टॉस के दौरान प्रेजेंटर डैनी मॉरिसन हिंदी में कहने लगे ‘आराम से आराम…’। जब टॉस उछला और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता तो मॉरिसन को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। इस पर वह इशारे से पूछने लगे- बैटिंग या बॉलिंग। इस पर धोनी ने बैट का इशारा किया। माही के चहरे पर हल्की हंसी थी। वह परेशानी समझ सकते थे, क्योंकि वह खुद भी इससे गुजर चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर, धोनी ने टॉस जीतने के बाद कहा- हम बल्लेबाजी करेंगे। हम पहले गेम से ही गेम जीतने की कोशिश कर रहे हैं। टीम में कोई बदलाव नहीं है। यह एक संतुलित एकादश है और हमें ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। दिन का खेल, पिच भी धीमी हो जाएगी, क्योंकि मैच आगे बढ़ेगा, यही कारण है कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। मैं चाहता हूं कि टीम के युवा खिलाड़ी सीखें।

गौरतलब है, यह आईपीएल 2023 (IPL 2023) में धोनी की टीम का आखिरी लीग मैच है। अगर वह यहां जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 4 बार की चैंपियन को अन्य टीमों के रिजल्ट्स पर निर्भर रहना होगा।

ये भी पढ़े: MS Dhoni का सपना होगा चकनाचूर? KKR से हार के बाद CSK की मुश्किलें बड़ी, बाहर होने का खतरा मंडराया

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी है

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), रिले रोसौव, यश ढुल, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिक नॉर्त्जे

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश पथिराना