Hindi News

indianarrative

KKR भी नहीं तोड़ पाई Dhoni का चक्रव्यूह- चेन्नई सुपर किंग्स बनी नंबर वन

KKR भी नहीं तोड़ पाई Dhoni का चक्रव्यूह

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2021 में धमाका चालू है। इस बार धोनी पूरी तरह से जीत के ट्रैक पर चल रहे हैं, इस सीजन की अंकतालिका में सीएसके टॉप पर है। माही के चक्रव्यूह को कई नहीं तोड़ पा रहा है, आज आईपीएल का 38वां मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच रहा, जिसे CSK ने दो विकेट से हरा दिया है।

इस जीत के बाद चेन्नई प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर पहुंच गई। केआरके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 171 रनों का टारगेट रखा, जिसके जवाब में धोनी के धुरंधरों ने बड़े आसानी से हासिल कर अपनी लिस्ट में एक और जीत लिख दी।

CSK के सुपरस्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में मैच को पलट दिया। आखिरी ओवर में उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए मुश्किल लक्ष्य को करीब ला दिया। जडेजा ने 8 गेंद दो चौकों और दो छक्कों से 22 रन बनाए। अबतक धोनी की कप्तानी वाली टीम 10 में से आठवां मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे ऊपर चल रही है।

बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की सफलता के राज के बारे में बताया था। माही ने बताया है कि उनकी टीम का सिंपल फंडा है और वही उनकी कामयाबी का मंत्र है। माही ने अपनी टीम के हर खिलाड़ी को उसका रोल बता रखा है, उन्होंने उसकी जिम्मेदारी तय कर रखी है। टीम के हर एक सदस्य को पहले से ही अपने रोल और उसे कब क्या करना है ये पता है और यही वजह है कि उनकी टीम जीत रही है।