Hindi News

indianarrative

DC vs MI IPL 2022: पाकिस्तान दौरे पर ये खिलाड़ी, नहीं खेल पाएंगे मैच, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी जंग

Courtesy Google

आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आईपीएल 2022 का दूसरा मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाना है। दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होगी। आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बात दिल्ली की करें तो इस बार उनके खेमे में शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, आर अश्विन और कगिसो रबाडा जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं देखने को मिलेंगे, वहीं मुंबई इंडियंस को पांड्या ब्रदर्स की कमी खलेगी।

यह भी पढ़ें- Imran Khan आज इस्लामाबाद रैली में करेंगे कोई बड़ा धमाका! विपक्ष को देंगे तगड़ा झटका


ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे मैच

सूर्यूकुमार यादव एनसीए में रिहैब कर मुंबी इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं, मगर नियमित क्वारंटीन के कारण वह आज का मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के शुरुआती मैचों में सबसे अधिक 5 खिलाड़ियों को मिस करेगी। डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श जहां पाकिस्तान दौरे पर हैं, वहीं लुंगी एनगिडी और मुस्ताफिजुर रहमान साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश वनडे सीरीज का हिस्सा थे। एनगिडी और मुस्ताफिजुर सिर्फ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, वहीं वॉर्नर दो और मार्श पहले तीन मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- बाइडेन ने पुतिन को दी खुली धमकी, नाटो की सीमा में एक इंच भी घुसे तो छिड़ जाएगा महायुद्ध


दिल्ली और मुंबई की टीमें

दिल्ली कैपिटल्स टीम: पृथ्वी शॉ, टिम सेफर्ट, श्रीकर भरत, ऋषभ पंत, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, मंदीप सिंह, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव , अश्विन हेब्बर, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा (सी), ईशान किशन (डब्ल्यू), तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान