Hindi News

indianarrative

मैदान पर गुस्से में लाल हो गए ‘कैप्टन कूल’, बीच मैच में खिलाड़ी की लगा दी क्लास, देखें वीडियो

IPL 2021

आईपीएल के पहले मैच में धोनी का अलग अवतार देखने को मिला। धोनी को 'कैप्टन कूल' कहा जाता है, लेकिन के मैच में कैमरे में उनका गुस्सा दिखा। दरअसल मैच के दौरान  कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ड्वेन ब्रावो की गलती की वजह से बेहद गुस्सा हो गए। सौरव तिवारी का कैच जब छूटा तो धोनी ने दोनों हाथ फैलाकर ब्रावो के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। आलम यह था कि बाद में ब्रावो अपने कप्तान से नजरें तक नहीं मिला पा रहे थे। धोनी-ब्रावो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

यह वाकया मुंबई की पारी के 18वें ओवर की है। इस समय तक मुंबई ने 6 विकेट खोकर 115 रन बना लिए थे। चेन्नई की तरफ से यहां दीपक चाहर बॉलिंग कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर तिवारी ने स्कूप करने की कोशिश की लेकिन गेंद ने थोड़ी हाइट पकड़ ली और 30 यार्ड सर्कल में ही रह गई। ये गेंद ड्वेन ब्रावो और धोनी दोनों के करीब थी, लेकिन धोनी ने कॉल किया और कैच को लेने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान ब्रावो ने शायद धोनी की कॉल सुनी नहीं और वे भी कैच लेने की दौड़ पड़े। बाद में धोनी के सामने अचानक ब्रावो आ गए, जिसकी वजह से कैच छूट गया।

हालांकि आखिर में मैच चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रही। चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से हरा दिया। अब धोनी की टीम चेन्नई आईपीएल के प्लाइंट टेबल ने नंबर एक टीम बन गई है।