Hindi News

indianarrative

Video Viral: मुंबई इंडियंस के इस धुरंधर को मिला Virat Kohli का साथ- अब IPL में मचाएगा धमाल

IPL 2021 में दिखा कोहली की विराट दरियादिली

आईपीएल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रविवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 54 रनों से हरा दिया। यूएई में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। टीम की तरफ से ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि इनको अगले महीने नेशनल टीम की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। हारने के बाद किशन काफी निराश नजर आए, ऐसी स्थिति में आरसीबी के कप्तान विराट ने इस युवा खिलाड़ी से बात की और उनकी हिम्मत बढ़ाई।

यह भी पढ़ें- एक जीत के लिए तरस गई रोहित की मुंबई

मुंबई के तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन के खराब फॉर्म के चलते उनके चयन पर सवाल उठ रहा है। वैसे कई बार ऐसा होता है जब खिलाड़ी कुछ मैचों के बाद फिर से वापस अपने जबरदस्त फॉर्म में लौटते हैं। इस मैच में जब हार के बाद ईशान किशन निराश हो जाते हैं तो विराट कोहली उनके पास आते हैं और उनके कंधे पर हाथ रखकर दिलसा देते हैं। ईशान के एक्सप्रेशन ये ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो लगभग रोने वाले होते हैं, लेकिन तभी विराट कोहली उन्हें संभाल लेते हैं और सुझाव देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस पूरे वाकए का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और साथ ही यह आईपीएल के विपक्षी खिलाड़ियों का ये वीडियो क्रिकेटर्स के लिए एक प्रेरणा बन गया है। विराट कोहली भी जानते हैं कि यह खिलाड़ी अगर फॉर्म लौटेगा तो उनका और देश का ही फायदा होगा।

ईशान किशन के मौजूदा फॉर्म की बात करें तो, अब तक आईपीएल 2021 के यूएई लीग में उन्होंने तीन मैचों में मात्र 34 रन ही बना पाए हैं। उन्होंने सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 रन बनाए फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मात्र 9 रन बना पाए।

यह भी पढ़ें- Dhoni के इस धुरंधर ने IPL 2021 के बीच में ही लिया संन्यास