Hindi News

indianarrative

#HBDThalaDhoni: अपने Birthday पर कहां गायब हो गए Mahi, वीडियो ने खोली पोल- देखें क्या कर रहे हैं कैप्टन कूल

41 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी

इंटरनेशनल क्रिकेट से रियारमेंट ले चुके माही अपने 41 वें जन्मदिन की शुरुआत शानदार तरीके से की। उन्होंने विंबडल 2022 में अपने पसंदीदा सितारों को खेलते हुए देखा। दरअसल, धोनी ग्रे ब्लेजर और सफेद शर्ट पहने टेनिस कोर्ट में बैठे नजर आए। वह अपने दोस्तों के साथ स्टैंड में विंबडलन 2022 के सबसे बहतरीन खिलाड़ी को खेलते हुए देख रहे थे। 4 बार इंडियन ब्रीमियर लीग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी के 41वें जन्मदिन पर विंबलडन 2022 से एमएस धोनी की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

 

एमएस धोनी ने राफेल नडाल और टेलर फ़्रिट्ज़ के बीच पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल देखना जो काफी रोमांचक मोड़ तक पहुंचा था। 5 सेट तक चले इस मुकाबले में नडाल ने टेलर को मात दी। फ़ुटबॉल के महान खिलाड़ी डेविड बेकहम भी सेंटर कोर्ट पर भीड़ के बीच थे। वह क्वार्टर फाइनल मैच के अंत में नडाल का सपोर्ट करते नजर आए।