Hindi News

indianarrative

Commonwealth Games में बड़ा हादसा, भारतीय खिलाड़ी की जान पर बनी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर- देखें वीडियो

Commonwealth Games में बड़ा हादसा

बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें, एक भारतीय खिलाड़ी को बुरी तरह चोट लग गई है। यहां तक कि उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। भारत की साइकलिस्ट मीनाक्षी रेस के दौरान हादसे का शिकार हुईं। वह 1 किलोमीटर की स्क्रेच रन में हिस्सा ले रही थीं लेकिन, इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ। एक प्रतिद्वंद्वी की साइकिल उनके ऊपर से निकल गई। इससे पहले भी रविवार को साइकिल रेस में एक हादसा हुआ था जिसमें दर्शक को भी चोट आई थी।

इस दुर्घटना में मीनाक्षी साइकिल से गिरने के बाद फिसलकर ट्रैक के किनारे पहुंच गई। न्यूजीलैंड की ब्रायोनी बोथा भी हादसे की चपेट में आ गईं, क्योंकि उनकी साइकिल मीनाक्षी के ऊपर निकली। इसके बाद बोथा भी अपनी साइकिल से गिर गईं। दुर्घटना के तुरंत बाद चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों राइडरों को मुकाबले से हटाया गया। मीनाक्षी को वहां से स्ट्रेचर पर ले जाया गया। इसके अलावा एक और साइकिल रेस में भयानक हादसा हुआ। जिसमें साइकलिस्ट जो ट्रैमन चोटिल हो गए और उन्हें व्हीलचेयर पर बाहर लाया गया।

इस रेस में इंग्लैंड की लौरा केनी भी शामिल थी, जो दुर्घटना के समय सबसे आगे चल रही थी। केनी ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मीनाक्षी के दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां के ली वैली वेलो पार्क में यह दो दिनों में दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले इंग्लैंड के मैट वॉल्स भी स्पर्धा के दौरान अपनी साइकिल से गिर गए थे। उनको टांके आए थे। वहीं मैट बॉस्टोक और कनाडा के डैरेक जी को भी अस्पताल ले जाया गया। इन लोगों को हालांकि हल्की चोटें आई थीं। ये हादसा पुरुषों की 15 किलोमीटर स्क्रेच रेस में हुआ था। रेस की 10वीं लैप चल रही थी तब ये हादसा हुआ।