Hindi News

indianarrative

IPL 2021: धोनी का विनिंग शॉट, रोते फैंस, भावुक साक्षी, सुपर कप्तान ने दिखाया सुपर पावर, देखें वीडियो

IPL 2021

आईपीएल का पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। धोनी की टीन चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को हराकर आईपीएल 2021 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के बीच पहला क्वॉलिफायर मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया, जिसमें सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने अंदाज में दिखे और टीम के लिए फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए यादगार जीत दिलाई।

मैच के बाद धोनी ने एक ऐसा काम किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। चेन्नई के कप्तान धोनी ने 6 गेंद पर 18 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। धोनी ने मैच के बाद एक लड़की को गेंद साइन कर दी। वह लड़की पूरे मैच में चेन्नई की टीम को सपॉर्ट कर रही थी। यह घटना लाइव मैच के दौरान कैमरे पर कैद हो गई।

 

धोनी की इस धमाकेदार पारी के बाद अलग-अलग तरह के लम्हे देखने को मिले। मैदान पर जब धोनी आखिरी ओवर्स में चौके-छक्के लगा रहे थे, तब स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी झूम रही थीं। साक्षी इस दौरान भावुक भी हुईं और अपनी बेटी जीवा धोनी को गले लगा लिया।  बता दें कि ये नौवीं बार है जब सीएसके आईपीएल के फाइनल में पहुंची है, ऐसा करने वाली वह इकलौती टीम है। एमएस धोनी खुद फॉर्म से बाहर चल रहे थे, ऐसे में क्वार्टर फाइनल के कड़े मुकाबले में उन्होंने खुद को बैटिंग में प्रमोट किया, हर कोई हैरान रह गया।