Hindi News

indianarrative

Tinder पर हैं ‘कैप्टन कूल’, धोनी का ‘डेटिंग अकाउंट’ देख हैरान रह गए हरभजन सिंह

courtesy google

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कोई जवाब नहीं… मेहनत के दम पर धोनी ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। धोनी कभी खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की टिकट चेक करते थे, लेकिन आज क्रिकेट में कामयाबी की नई इबारत लिख दी हैं। महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन चर्चाओं में वो आज भी रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प हैं। साक्षी और धोनी एक-दूसरे को बचपन से जानते थे, क्योंकि उन दोनों के पिता रांची की एक कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों के परिवारों का आपस में अच्छा रिश्ता था।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: इन 95 हजार कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA के साथ मिलेगा बोनस, 1 नवंबर को ही अकाउंट में आ जाएंगे पैसे

धोनी और साक्षी ने शुरुआत में एक ही स्कूल से पढ़ाई भी की है। लेकिन कुछ समय बाद साक्षी की फैमिली देहरादून में शिफ्ट हो गई थी और फिर दोनों का संपर्क खत्म हो गया था। 10 साल बाद दोनों की मुलाकात कोलकाता में हुई थीं, जब साल 2007 में टीम इंडिया का कोलकाता के होटल ताज बंगाल में स्टे था। उस दौरान भारत ईडेन गार्डन स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा था। शादी से पहले, साक्षी धोनी महाराष्ट्र में होटल मैनेजमेंट की स्टूडेंट थीं। वो टीम इंडिया के स्टे के दौरान ताज बंगाल में इंटर्नशिप कर रही थीं।

यह भी पढ़ें- कंगाल पाकिस्तान पर सऊदी अरब को आया तरस, इमरान खान के कटोरे में 'प्रिंस' ने डाली 3 अरब डॉलर की 'भीख'

इंटर्नशिप के आखिरी दिन एमएस धोनी के मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने उन्हें साक्षी से मिलवाया था। साक्षी, युद्धजीत की दोस्त थीं। इसी दौरान एमएस धोनी उनकी खूबसूरती पर फ़िदा हो गए थे और दत्ता से साक्षी का नंबर मांगकर उन्हें मैसेज किया था। धोनी ने 2 महीने साक्षी से मुलाकातों और बातों के बाद मार्च 2008 से उन्हें डेट करना शुरू कर दिया था और फिर शादी कर ली। शादी के बाद अब उनका टिंडर अकाउंट वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स पर टेलिकास्ट होने वाले शो 'क्लास ऑफ 2007 रियूनियन' में मीम्स को लेकर एंकर ने हरभजन सिंह, इरफान पठान, श्रीशंत सिंह, गौतम गंभीर से सवाल पूछा और एक मीम दिखाया। जिसमें धोनी की फोटो के नीचे टिंडर लिखा हुआ था, ये देख हरभजन सिंह रह गए।