Hindi News

indianarrative

IPL 2021: थमा नहीं है ‘थाला धोनी’ का जादू, फ्यूचर के सवाल पर बोले-अभी मैंने छोड़ा नहीं है

MS Dhoni

आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद यह कहा जा रहा है कि धोनी शायद अब मैदान पर खेलते न दिखेंगे। हालांकि धोनी का प्लान कुछ और ही हैं। मैच के बाद उन्होंने फिर से बड़ा बयान दिया है। मशहूर कमेंटेटेर हर्षा भोगले ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में धोनी से जब कहा कि आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं तो धोनी ने इसके रिप्लाई में कहा कि लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है।

एमएस धोनी ने कहा कि ये मेरे ऊपर नहीं बीसीसीआई पर निर्भर करता है, क्योंकि दो नई टीमें आ रही हैं रिटेन करने के लिए नियम बनेंगे, ऐसे में चेन्नई सुपर के लिए जो बेस्ट होगा वही करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सीएसके के लिए एक अच्छा ग्रुप तैयार करना ही हर किसी का लक्ष्य है।

 

हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा,' आपने जो इतने सालों से टीम के लिए बेहतरीन काम किया उसके लिए शुक्रिया और धोनी अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं। इसके जवाब में धोनी कहा, 'लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है।' धोनी के इस जवाब से लग रहा है कि धोनी अगले साल आईपीएल में सीएसके की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि अगले साल वो पीली जर्सी में दिखेंगे लेकिन क्या मैं सीएसके के लिए खेलूंगा ये नहीं पता।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स का ये चौथा आईपीएल खिताब है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 2010, 2011, 2018, 2021 में आईपीएल की ट्रॉफी जितवाई है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी के नाम ही सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड हो गया है।